लाइव न्यूज़ :

देश के सिर्फ आठ राज्यों ने ही अपने सभी स्कूलों में पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की : समिति

By भाषा | Updated: August 24, 2021 14:43 IST

Open in App

देश के केवल आठ राज्यों ने ही अपने सभी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की है तथा मेघालय, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश जैसे राज्य इस अभियान में बहुत पीछे हैं । संसद में हाल ही में पेश एक स्थायी संसदीय समिति की रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। संसदीय समिति ने इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय से 2021-22 के अंत तक हर शैक्षणिक संस्थान में नल से जल मिशन के तहत पाइप के जरिये सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की सिफारिश की है । मानसून सत्र के दौरान संसद में पेश शिक्षा, महिला, बाल विकास एवं युवा मामलों पर संसदीय समिति की रिपोर्ट में कहा गया है ‘‘ समिति यह नोट करती है कि आठ राज्यों ने अपने प्रदेशों के सभी स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित की है। हालांकि मेघालय, त्रिपुरा, अरूणाचल प्रदेश जैसे राज्य इस अभियान में काफी पीछे हैं ।’’ समिति ने 2021-22 के अंत तक हर शैक्षणिक संस्थान में नल से जल मिशन के तहत पाइप के जरिये सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की सिफारिश करते हुए शिक्षा मंत्रालय से कहा है कि वह इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय के साथ समन्वय करे । शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने की गई कार्रवाई के बारे में समिति को बताया कि राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत गांव के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों, स्कूलों, आश्रमशाला और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में पाइप से सुरक्षित पेयजल आपूर्ति का प्रावधान करने के लिये शुरू किये गए ‘‘100 दिनों के अभियान’’ के बारे में जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने 14 अक्तूबर 2020 को पत्र लिखा था । इसमें कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 12 नवंबर 2020 को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव (शिक्षा) को एक पत्र लिखा था जिसमें उनसे लड़कियों और लड़कों के लिये शौचालयों में पाइप/नल से पानी की आपूर्ति करने, प्रदेश के प्रत्येक स्कूल की मैपिंग के लिये आवश्यक कार्रवाई करने, हाथ धोने की जगह और पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, समिति ने विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सिफारिश की है कि विभाग को की गई कार्रवाई के परिणामों के साथ साथ उस ठोस समय सीमा से भी अवगत कराना चाहिए जिसमें देश के प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त पेयजल आपूर्ति के लक्ष्य को पूरा किया जायेगा । समिति ने पूर्वोत्तर के राज्यों के लिये किये गए विशिष्ट उपायों की भी जानकारी मांगी है जो इस अभियान में पिछड़ गए हैं। हाल ही में जल शक्ति मंत्रालय ने बताया था कि देश में 6.85 लाख स्कूल, 6.80 लाख आंगनबाड़ी केंद्र और 2.36 लाख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल और मध्याह्न भोजन पकाने के लिए नल से जल की आपूर्ति होती है । इसके अलावा 6.18 लाख स्कूलों के शौचालयों में नल का पानी आता है और 7.52 लाख स्कूलों में नल के पानी से हाथ धोने की सुविधा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारतदिल्ली पहुंच रहे सीएम नीतीश कुमार?, बांका सांसद गिरिधारी यादव की सदस्यता पर संकट?, लालू यादव की पार्टी से बेटा लड़ा था विधानसभा चुनाव?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?