लाइव न्यूज़ :

नुपूर शर्मा विवाद के बाद बीजेपी ने अपने प्रवक्ताओं को दिए निर्देश, कहा- किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 20:13 IST

भाजपा से जुड़े सूत्र के मुताबिक, नूपुर शर्मा विवाद के बाद पार्टी ने यह भी तय किया है कि टीवी डिबेट में अधिकारिक प्रवक्ता और पैनलिस्ट पार्टी का पक्ष रखेंगे। इन प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को मीडिया सेल द्वारा असाइन किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवक्ताओं को पार्टी का आदेश- किसी भी धर्म के पूजनीय प्रतीकों पर कोई सवाल खड़े करें टीवी डिबेट में अधिकृत प्रवक्ता और पैनलिस्ट ही पार्टी का पक्ष रखेंगेइन प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को मीडिया सेल द्वारा किया जाएगा असाइन

नई दिल्ली: भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा द्वारा पैंगबर मोहम्मद पर की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं के लिए लक्ष्मण रेखा खींच दी है। मंगलवार को भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं को नसीहत देते हुए कहा है कि वे किसी भी धर्म के खिलाफ न बोलें और न ही किसी भी धर्म के पूजनीय प्रतीकों पर कोई सवाल खड़े करें।

टीवी डिबेट में अधिकृत प्रवक्ता ही लेंगे भाग

भाजपा से जुड़े सूत्र के मुताबिक, नूपुर शर्मा विवाद के बाद पार्टी ने यह भी तय किया है कि टीवी डिबेट में अधिकृत प्रवक्ता और पैनलिस्ट पार्टी का पक्ष रखेंगे। इन प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट को मीडिया सेल द्वारा असाइन किया जाएगा।   

बहस के दौरान प्रवक्ताओं को भाषा को संयमित रखना होगा

गरमागरम बहस के दौरान भाजपा के पैनलिस्टों को सीमा पार करने से मना किया गया है। सूत्रों का कहना है कि उनसे अपनी भाषा को संयमित रखने और उत्तेजित न होने का आग्रह किया गया है। भाजपा से जुड़े सूत्र ने कहा कि बिना उकसावे के वे पार्टी की विचारधारा या आदर्शों का उल्लंघन नहीं कर सकते।

पार्टी एजेंडे के दायरे में रहकर करनी होगी बहस

भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं को आदेश दिया है कि किसी भी चैनल पर आने से पहले पहले टीवी पर चर्चा के विषय की जांच करें, उसकी तैयारी करें और उस पर पार्टी की लाइन का पता करें। सूत्रों ने कहा कि पार्टी के प्रवक्ता और पैनलिस्ट को एजेंडे में रहना चाहिए। उन्हें किसी जाल में नहीं फंसना चाहिए।" दरअसल, भाजपा ये चाहती है कि उसके प्रवक्ता सरकार के समाज कल्याण कार्यों पर ध्यान दें।

नुपूर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से किया जा चुका है निलंबित

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निलंबित कर दिया। पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की टिप्पणियों से बीजेपी और केंद्र सरकार को चौतरफा घेरा जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम से कम 15 देशों से भारत को आलोचना का शिकार होना पड़ा है।

टॅग्स :BJPNupur Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है