लाइव न्यूज़ :

PUBG Free-Fire : ऑनलाइन गेमिंग के कारण 15 साल के लड़के का मानसिक और शारीरिक स्थिति हुआ खराब, नींद में चिल्लाता है "फायर, फायर", देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: July 12, 2023 23:21 IST

लड़के के इलाज कर रहे डॉक्टर का कहना है कि खेल के दौरान उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति खराब हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देऑनलाइन गेमिंग की लत ने एक लड़के की हालत खराब कर दी है। इस कारण उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बहुत बिगड़ गई है। दावा है कि वह पिछले छह महीने से दिन में 15 घंटा ऑनलाइन गेम खेलता था।

जयपुर:  राजस्थान के अलवर में एक 15 साल के लड़के को ऑनलाइन गेमिंग की ऐसी लत लगी है कि वह मेंटल मरीज हो गया है। ऑनलाइन गेमिंग के कारण उसकी हालत इतनी खराब हो गई है कि वह सही से न खा पा रहा है और न ही सही से वह बोल भी पा रहा है। 

जानकारी के अनुसार, लड़का दिन में 15 घंटा ऑनलाइन गेम खेलता था और उसको गेम की इतनी लत लग गई है कि अब वह रात में  "फायर, फायर" कह कर चिल्लाता है और उसकी उंगलियां भी चलती रहती है मानो वह अभी भी गेम खेल रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें लड़के को देखा जा सकता है। वह बात करते-करते अजीबो-गरीब हरकत भी करने लगता है और उसके हाथ हिलने लगते है औऱ उसकी उंगलियां भी चलने लगती है। बच्चे की हालत बहुत खराब है और गेम के कारण उसकी मानसिक और शारीरिक स्थिति दोनों की खराब हो गई है। 

लड़के की हालत देख उसकी मां-बाप ने अलवर में ही एक खास किस्म के हॉस्टल में उसको भर्ती कराया है। जारी वीडियो में बच्चे की यहां इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि गेम के दौरान वह हार का सामने किया है जिस कारण उसके मेंटल हालत पर गहरा चोट पहुंचा है। ऐसे में डॉक्टर उसे अपने तरीके से इलाज कर रहे है और उसे ठीक करने की कोशिश कर रहे है। 

क्या है पूरा मामला

लड़के की मां लोगों के घरों में काम करती है और उसका पिता रिक्शा चलाता है। जानकारी के अनुसार, लड़के को पबजी और फ्री-फायर जैसे ऑनलाइन गेम का शौक था और वह इसे खेलने में घंटों बिताता था। जब वह इसका आदि हो गया था और उसकी हालत खराब होने लगी थी तो उसके घर वालों ने करीब दो महीने तक उसके ऑनलाइन गेम खेलने पर रोक लगा दी थी। 

इसके बाद भी वह नहीं माना और चुपके गेम खेलता रहा और इसी गेम के कारण अब उसकी हालत ऐसी हो गई है कि वह सही से चल भी नहीं पा रहा है। दावा है सातवीं में पढ़ने वाला लड़का पिछले छह महीने से लगातार ऐसे ही गेम खेलता जा रहा है। 

टॅग्स :राजस्थानAlwarवायरल वीडियोPUBG
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी