लाइव न्यूज़ :

स्कूल का विकल्प नहीं है ऑनलाइन शिक्षा, यह सिर्फ सीखने की प्रक्रिया जारी रखने का जरिया है: मनीष सिसोदिया

By भाषा | Updated: August 12, 2020 01:08 IST

मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं समझता हूं कि बच्चों के विकास के लिए यह माहौल सही नहीं है, लेकिन फिलहाल हमारी मंशा सिर्फ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को जारी रखने की है।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि ऑनलाइन शिक्षा स्कूलों का विकल्प नहीं हो सकती है।उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को जारी रखने का एक जरिया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि ऑनलाइन शिक्षा स्कूलों का विकल्प नहीं हो सकती है और यह सिर्फ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को जारी रखने का एक जरिया है। कोविड-19 महामारी के कारण ऑनलाइन या सेमी-ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली की समीक्षा करने के लिए सिसोदिया चिराग दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में शिक्षकों और अभिभावकों से चर्चा कर रहे थे।

सिसोदिया ने कहा, ‘‘महामारी के कारण छात्रों का बहुत नुकसान हो रहा है। स्कूल में बच्चे को जैसी शिक्षा और विकास मिलता है, वह ऑनलाइन संभव नहीं है। हमारा लक्ष्य सिर्फ बच्चों को हो रहे नुकसान में कमी लाना है। इसलिए, ऑनलाइन या सेमी-ऑनलाइन शिक्षा आज की जरुरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि बच्चों के विकास के लिए यह माहौल सही नहीं है, लेकिन फिलहाल हमारी मंशा सिर्फ सीखने-सिखाने की प्रक्रिया को जारी रखने की है। अगर दिल्ली के 16 लाख छात्रों के साथ मिलकर अभिभावक और शिक्षक प्रार्थना करें तो मुझे यकीन है कि हम जल्दी ही स्कूल खोलने की स्थिति में होंगे।’’

टॅग्स :मनीष सिसोदियाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो