लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज-नारीबारी के मां चंद्रावती इंटर कॉलेज ने किया टेक्नॉलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल, छात्र-छात्राओं को कराई जा रही ऑनलाइन पढ़ाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 1, 2020 23:29 IST

मां चंद्रावती इंटर कॉलेज लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करते हुए क्षेत्र के छात्र-छात्राओं बच्चों को लगातार शिक्षित करने का प्रयास कर रहा है।

Open in App

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। छात्र-छात्राओं का समय बर्बाद न हो और विषयों पर उनकी समझ कमजोर न होने पाए इसके लिए स्कूल अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही है प्रयागराज जिले के नारीबारी में स्थित मां चंद्रावती इंटर कॉलेज। यह कॉलेज टेक्नॉलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपने यहां पढ़ रहे बच्चों को ऑनलाइन क्लास की सुविधा प्रदान कर रहा है।

मां चंद्रावती इंटर कॉलेज लॉकडाउन के समय का सदुपयोग करते हुए अपने बच्चों को लगातार शिक्षित करने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों के अन्य शिक्षण संस्थान जहां अपने आप को अभी इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार भी नहीं कर पाए वहीं मां चंद्रावती इंटर कॉलेज के शिक्षक समय सारणी के अनुसार तय समय पर बच्चों को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नियमित अध्ययन कार्य में सहयोग करते हैं।  छात्र-छात्राएं कॉलेज के इस प्रयास से जहां अपने समय का बेहतरीन सदुपयोग कर रहे हैं वहीं इस नए ऑनलाइन माध्यम को अपनाकर काफी खुश भी हैं। मां चंद्रावती इंटर कॉलेज के कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक अध्ययनरत रहते हैं।

क्षेत्र का पहला कॉलेजअपने इस प्रयास के साथ मां चंद्रावती इंटर कॉलेज नारीबारी, शंकरगढ़, कसौटा, पटेल नगर और कूंडी और आसपास के क्षेत्र का पहला विद्यालय बन गया है जहां सिर्फ यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं ही नहीं बल्कि अन्य स्कूल-कॉलेजों के पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी यहां के शिक्षकों द्वारा आयोजित ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ ले रहे हैं।

मां चंद्रावती इंटर कॉलेज का प्रशासन भी ऑनलाइन क्लास के प्रति अपने और अन्य स्कूल के बच्चों की रुचि को देखते हुए पूरे लगन से बच्चों को शिक्षण का और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

छात्र-छात्राओं के लिए सुझाव-मां चंद्रावती इंटर कॉलेज अपने छात्र-छात्राओं से लॉकडाउन के नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करने की सलाह देता है। कॉलेज के शिक्षक और स्कूल प्रशासन का कहना है कि सभी छात्र-छात्राएं और उनके परिजन कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें। अपने आस-पास साफ सफाई का ध्यान रखें और समय-समय पर हाथ को अच्छी तरह से धोते रहें। इसके साथ ही कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार के बताए नियमों का पालन करते रहें।

टॅग्स :एजुकेशनप्रयागराजइलाहाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतपटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में भाग लेने गए उपमुख्यमंत्री सम्राट का छात्रों ने किया जमकर विरोध, लगाए 'सम्राट चौधरी गो बैक' के नारे

भारतBihar BSEB Class 10 Result 2026: पुष्पांजलि कुमारी ने 98.4% अंकों के साथ किया टॉप, वैज्ञानिक बनने की जताई इच्छा

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां