लाइव न्यूज़ :

एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम रद्द करने के नियम 2022-23 से प्रभावी होंगे:बीसीआई

By भाषा | Updated: February 11, 2021 20:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि एक वर्षीय एलएलएम पाठ्यक्रम को रद्द करने संबंधी उसके (बीसीआई के) 2020 के नियमों को अकादमिक सत्र 2022-2023 से लागू करने का प्रस्ताव है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह दलील दी गई। पीठ इस विषय पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है, जिनमें एक याचिका नेशनल लॉ यूनिवसिर्टीज (एनएलयू) ने दायर की थी।

एनएलयू ने बीसीआई के इस संबंध बीसीआई विधिक शिक्षा नियम, 2020 को चुनौती दी है।

पीठ ने अपने आदेश में कहा , ‘‘बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के निर्देशों पर वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने हमारे समक्ष पेश होते हुए कहा कि ये नियम अकादमिक सत्र 2022-23 से प्रभावी किये जाएंगे। ’’

पीठ के सदस्यों में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रण्यन भी शामिल हैं।

पीठ ने बीसीआई और अन्य को नोटिस जारी कर चार हफ्तों के अंदर उनका जवाब भी मांगा है।

एनएलयू ने अपनी याचिका के जरिए 2020 के नियमों को रद्द करने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?