लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में एक ऐसा भी सीट, जहां पिता ही अपने पुत्र को हराने पर हैं आमदा, बतौर निर्दलीय उम्मीदवार भरा नामांकन

By एस पी सिन्हा | Updated: October 18, 2020 18:14 IST

बताया जाता है कि महागठबंधन में हुए सीट के बंटवारे में पीरपैंती सीट राजद के खाते में गई है. जहां से राजद ने पिछली बार 2015 में चुनाव जीते नेता रामविलास पासवान को ही फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Open in App
ठळक मुद्देइसी सीट से चुनाव लड़ने रामविलास पासवान के पिता उधाली पासवान भी मैदान में कूद गये हैं. राजद उम्मीदवार के पिता ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है.

पटना: बिहार में हो रहे विधानसभा के चुनाव में भागलपुर जिले का पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में एक बडा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक पिता ने अप्ने पुत्र को ही हराने की ठान ली है और चुनावी मैदान में कूद गये हैं. ऐसे में पिता-पुत्र का चुनावी मैदान में एक दूसरे के आमने-सामने होने के कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है. 

बताया जाता है कि महागठबंधन में हुए सीट के बंटवारे में पीरपैंती सीट राजद के खाते में गई है. जहां से राजद ने पिछली बार 2015 में चुनाव जीते नेता रामविलास पासवान को ही फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं इसी सीट से चुनाव लड़ने रामविलास पासवान के पिता उधाली पासवान भी मैदान में कूद गये हैं.

उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल किया है. उनका एकमात्र मकसद यही है कि किसी तरह से उनका बेटा यह चुनाव हार जाये.

पिछली बार भी उन्होंने बतौर निर्दलिए उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन सामाजिक दबाव के वजह से आखिरी समय में अपना नामांकनवापस ले लिया था. लेकिन इसबार वह कुछ भी मानने को तैयार नही दिखते हैं. इसका मुख्य कारण यह है कि वह अपने पुत्र से खुश नही हैं. 

यहां बता दें कि पीरपैंती सीट पर मतदान दूसरे चरण में 3 नवंबर को होना है. भाजपा ने इस सीट से ललन पासवान को अपना उम्मीदवार बनाया है. 2015 के चुनाव में भी राजद के रामविलास पासवान व भाजपा के प्रत्याशी रहे ललन पासवान के बीच ही टक्कर हुई थी.

जिसमें राजद प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी को 5144 मतों से शिकस्त दी थी. ऐसे में अगर पिता अपने जीद पर कायम रहते हैं तो संभव है कि इससे राजद प्रत्याशी की मुश्किलें काफी बढ़ जाये.

टॅग्स :बिहारआरजेडीभागलपुरपीरपैंती
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील