लाइव न्यूज़ :

सेक्स रैकेट कांड में RJD के एक विधायक पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, नाबालिग पीड़िता ने कोर्ट में लिया नाम

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2019 18:46 IST

सेक्स रैकेट मामलाः सोमवार की शाम कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्‍पेक्‍टर चंद्रशेखर गुप्ता ने आवेदन देकर कोर्ट से सीलबंद लिफाफे में बयान की कॉपी प्राप्त की. इसके बाद सीधे एसपी कार्यालय जाकर उन्‍होंने सीलबंद लिफाफे को सौंप दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार की शाम कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्‍पेक्‍टर चंद्रशेखर गुप्ता ने आवेदन देकर कोर्ट से सीलबंद लिफाफे में बयान की कॉपी प्राप्त की. इसके बाद सीधे एसपी कार्यालय जाकर उन्‍होंने सीलबंद लिफाफे को सौंप दिया है. चर्चा है कि इस चर्चित सेक्स रैकेट कांड में पीड़िता ने धारा 164 के तहत दोबारा कोर्ट में दर्ज कराए अपने बयान में विधायक का नाम लिया है. 

बिहार के चर्चित पटना-भोजपुर सेक्‍स रैकेट मामले में आरोपों के घेरे में आए राजद के एक विधायक पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. उन्‍हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है. चर्चा है कि इस चर्चित सेक्स रैकेट कांड में पीड़िता ने धारा 164 के तहत दोबारा कोर्ट में दर्ज कराए अपने बयान में विधायक का नाम लिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम कांड के अनुसंधानकर्ता इंस्‍पेक्‍टर चंद्रशेखर गुप्ता ने आवेदन देकर कोर्ट से सीलबंद लिफाफे में बयान की कॉपी प्राप्त की. इसके बाद सीधे एसपी कार्यालय जाकर उन्‍होंने सीलबंद लिफाफे को सौंप दिया है. पीड़ित नाबालिग लड़की ने कोर्ट में दिए अपने बयान में उनका नाम लिया है. 

भोजपुर के एसपी सुशील कुमार ने बताया कि पहले पीड़िता ने धारा 161 और 164 के तहत बयान में किसी विधायक विशेष का नाम नहीं लिया था. लेकिन चार दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पीड़िता ने एक विधायक का नाम लिया था. उसकी जांच का आदेश कांड के अनुसंधानकर्ता और डीएसपी को दिया गया था. 

एसपी ने बताया कि इसके अलावा उन्‍होंने अपनी पर्यवेक्षण रिपोर्ट में भी पीड़िता का दोबारा बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था. एसपी ने फिलहाल आरोपित विधायक का नाम बताने से इनकार किया. 

हालांकि, इस मामले में अभी तक समाने आए तथ्‍यों को मिलाकर देखें तो वह राजद के एक कद्दावर विधायक हैं. खास बात यह है कि उन्‍होंने आरोप लगने के बाद अपनी सफाई भी दी थी कि पटना स्थित अपने विधायक आवास पर वह नहीं जाते, वहां उनके लोग रहते हैं. 

उल्लेखनेय है कि बीते 18 जुलाई को पटना में संचालित सेक्स रैकेट से भागकर भोजपुर पुलिस के पास पहुंची एक नाबालिग लड़की ने बताया था कि उसे पटना में एक इंजीनियर व एक विधायक के आवास पर भेजा जाता था. आवास नंबर के आधार पर आरोप के घेरे में आए राजद विधायक ने सफाई देते हुए अपनी संलिप्‍तता से इनकार भी किया था, लेकिन गिरफ्तार सेक्‍स रैकेट संचालिका अनिता देवी ने लड़की को विधायक आवास पर भेजे जाने की बात स्वीकार की थी. 

इसके बाद करीब एक महीने तक शांत पड़ा यह मामला पीड़िता के कोर्ट में दिए बयान के बाद फिर चर्चा में है. इस मामले में आरा पुलिस ने रैकेट की संचालिका अनीता, संचालक संजय यादव, दलाल संजीत के साथ आरोप के घेरे में आए इंजीनियर अमरेश को जेल भेज चुकी है. विधायक समेत अन्य रसूखदारों के बारे में छानबीन चल रही है. सीआइडी भी अलग से तफ्तीश कर रही है. अब पुलिस कोर्ट में विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के लिए अर्जी देगी. 

यहां बता दें कि इसके पहले राजद के ही एक तत्‍कालीन विधायक राजबल्‍लभ यादव की सेक्‍स रैकेट में संलिप्‍तता सामने आई थी. उस मामले में विधायक को सजा हो चुकी है. ऐसे में अगर इस विधायक पर कार्रवाई होती है तो राजद के यह दूसरे विधायक होंगे, जो सेक्स रैकेट के मामले में जेल जायेंगे.

टॅग्स :सेक्स रैकेटबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस