लाइव न्यूज़ :

गुजरात में रासायनिक संयंत्र में विस्फोट एक व्यक्ति की मौत, 15 अन्य झुलसे

By भाषा | Updated: December 16, 2021 13:32 IST

Open in App

गोधरा (गुजरात), 16 दिसंबर गुजरात के पंचमहल जिले में बृहस्पतिवार को एक रासायनिक संयंत्र की इकाई में विस्फोट होने के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 अन्य झुलस गए।

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि घोघंबा तालुका में रंजीतनगर गांव के पास स्थित ‘गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड’ (जीएफएल) के रासायनिक विनिर्माण संयंत्र में विस्फोट सुबह करीब 10 बजे हुआ।

घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव कार्य का जायजा लेने पहुंची अधिकारी ने कहा, ‘‘ विस्फोट के बाद आग लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और 15 से 16 अन्य लोग झुलस गए। उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उनमें से कई बुरी तरह झुलस गए हैं। संयंत्र में अन्य लोगों की तलाश जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है।’’

कम्पनी की वेबसाइट पर दी जानकारी के अनुसार, जीएफएल के पास फ्लोरीन रसायन विज्ञान का 30 साल का अनुभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी