लाइव न्यूज़ :

मेघालय में आईईडी विस्फोट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 17:39 IST

Open in App

शिलांग, 15 जुलाई मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में एक पुलिस शिविर में हुए आईईडी विस्फोट मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ जिला पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (एचएनएलसी) ने विस्फोट की जिम्मेदारी ली थी। इस आतंकी गतिविधि के लिए जिला मुख्यालय कस्बे खलीहरियात में मामला दर्ज किया गया था।

विस्फोटक को 20 लीटर के तेल के कनस्तर में रखा गया था और यह छर्रों से भरा था। मंगलवार देर रात एक बजकर 40 मिनट पर हुए विस्फोट में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ और रिजर्व पुलिस लाइन में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन एचएनएलसी ने बाद में एक बयान जारी कर इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम