लाइव न्यूज़ :

'वन नेशन वन राशन कार्ड' स्कीम इन 4 राज्यों में शुरू, जानें मोदी सरकार के इस योजना से क्या होगा लाभ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2019 16:28 IST

मोदी सरकार को उम्मीद है कि इससे भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आयेगी। रोजगार या अन्य वजहों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले गरीबों को सब्सिडी वाले राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे'वन नेशन,वन राशन कार्ड' योजना के तहत राशन कार्ड पूरे देश में मान्य हो जाएंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने इसकी समीक्षा की।

केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने शुक्रवार को नई दिल्ली में 'वन नेशन वन राशन कार्ड' पर पायलट क्लस्टर योजना का उद्घाटन किया है। रामविलास पासवान ने इस बात की जानकारी ट्वीट देकर दी है। वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना चार राज्यों में शुरुआत की गई है। जो आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और गुजरात, महाराष्ट्र में ये योजना शरू हुई है। पायलट प्रॉजेक्ट के सफल रहने पर इसे मोदी सरकार पूरे देश में लागू किया जायेगा। इस योजना के तहत राशन कार्ड पूरे देश में मान्य हो जाएंगे। 

रामविलास पासवान ने ट्वीट कर बताया, 'वन नेशन,वन राशन कार्ड' योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 1 अगस्त से आंध्रप्रदेश,तेलंगाना और गुजरात,महाराष्ट्र के बीच कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा शुरू है।''

उन्होंने कहा, आज 'वन नेशन,वन राशन कार्ड' योजना के पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आंध्रप्रदेश,तेलंगाना और गुजरात,महाराष्ट्र के बीच कार्ड पोर्टेबिलिटी की सुविधा का विधिवत ऑनलाइन उद्घाटन किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना संचालन की समीक्षा की है।'

रामविलास पासवान ने ट्वीट कर बताया, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र के एक लाभार्थी को गुजरात के एक राशन दुकान से और गुजरात के लाभार्थी को महाराष्ट्र की दुकान से, बिना किसी परेशानी के अपने हिस्से का अनाज उठाते हुए देखा और लाभार्थियों से बात भी की।

उन्होंने बताया, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लाभार्थी भी बड़े आराम से अपने अपने हिस्से का अनाज दूसरे राज्य की राशन दुकान से लेते हुए दिखे। ऐसी ही व्यवस्था अन्य राज्यों में भी बहुत जल्द शुरू करने का काम चल रहा है और हमें विश्वास है कि 'वन नेशन, वन राशन कार्ड' का लक्ष्य नियत समय पर हासिल कर लेंगे।

क्यों लाना चाहती है मोदी सरकार वन नेशन-वन राशन कार्ड

मोदी सरकार को उम्मीद है कि इससे भ्रष्टाचार में काफी गिरावट आयेगी। रोजगार या अन्य वजहों से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाले गरीबों को सब्सिडी वाले राशन से वंचित नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही  वन नेशन-वन राशन कार्ड से एक से अधिक कार्ड रखने की संभावना भी खत्म हो जाएगी।

रामविलास पासवान ने बताया है कि प्रवासी मजदूरों को पूर्ण खाद्य सुरक्षा मिलेगी। इससे लाभार्थियों को आजादी मिलेगी, क्योंकि वे एक पीडीएस दुकान से बंधे नहीं होंगे। यह भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगाएगा।'  

टॅग्स :रामविलास पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर अटकलों का बाजार गरम, लोजपा(रा) ने की चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारतराजद विधायकों के द्वारा स्वर्गीय रामविलास पासवान को बेचारा कहे जाने पर लोजप(रा) विधायकों का फुटा गुस्सा, विधानसभा में किया जमकर हंगामा

भारतलो जी डील फाइनल, 23 सीट पर लड़ेंगे चुनाव?, राज्यसभा जाएंगी चिराग पासवान की मां रीना, आखिरकार नित्यानंद राय ने केंद्रीय मंत्री को मनाया

भारतरामविलास पासवान की पुण्यतिथिः पशुपति कुमार पारस ने किया प्रण?, चिराग पासवान को सभी सीट पर मात दूंगा, परिवार में दरार और बढ़ी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल