लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर में एक और आतंकी की मौत, इस साल अभी तक मारे गए आतंकियों की संख्‍या हुई 200

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 17, 2020 11:21 IST

इससे पहले कल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसपीओ मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आतंकी कुछ दिन पहले ही लश्कर में शामिल हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षाबलों ने कश्‍मीर में आज एक और आतंकी को ढेर कर दिया। कल भी एक आतंकी मारा गया था तथा एक को जीवित पकड़ लिया गया था।

जम्‍मू: सुरक्षाबलों ने कश्‍मीर में आज एक और आतंकी को ढेर कर दिया। कल भी एक आतंकी मारा गया था तथा एक को जीवित पकड़ लिया गया था। इसके साल ही इस साल अभी तक मारे गए आतंकियों की संख्‍या 200 हो गई है। पिछले साल 163 आतंकी 12 महीनों में मारे गए थे। इस साल 48 सुरक्षाकर्मी शहीद हो चुके हैं तथा आतंकियों ने 26 नागरिकों की भी जान ली है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अनंतनाग में एक मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों का इलाके में तलाशी अभियान जारी है। उनके अनुसार, खुफिया एजेंसी से सूचना मिली कि अनंतनाग के लारनु इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया।

घेरा सख्त होने पर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया। सुरक्षाबलों ने एक एके-47 राइफल भी बरामद की है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

इससे पहले कल मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एसपीओ मौके से फरार हो गया। पकड़ा गया आतंकी कुछ दिन पहले ही लश्कर में शामिल हुआ था। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की। जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब दिया। कुछ देर बाद फायरिंग रूक गई। इसके बाद सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को पकड़ लिया। इसकी पहचान जहांगीर भट के रूप में हुई है।

आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2010 के बाद सबसे अधिक आतंकी 2018 में मारे गए थे जब इनकी संख्‍या 271 थी और वर्ष 2010 के बाद सबसे कम आतंकी 2012 में मरे थे। तब 84 आतंकियों को मार गिराने के लिए 18 सुरक्षाकर्मियों को अपनी जान देनी पड़ी थी।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?