लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: राजस्थान में कोरोना संक्रमण से एक और मौत, 76 नये मामले

By भाषा | Updated: May 31, 2020 15:19 IST

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रविवार को जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में मृतकों की कुल संख्या 194 हो गई है।केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 91 हो गया है।

जयपुर: राजस्थान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत हो गई जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 194 हो गई है। वहीं 76 नये मामले सामने आए आने के बाद इस घातक वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 8,693 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में रविवार को जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मौत हुई है।

इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 194 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 91 हो गया है जबकि जोधपुर में 19 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।

वहीं राज्य में रविवार सुबह साढ़े 10 बजे तक संक्रमण के 76 नये मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 21, झालावाड़ में 14, भरतपुर में 12, झुंझुनू में सात, कोटा में छह ,धौलपुर, राजसमंद में पांच-पांच, अजमेर में तीन, उदयपुर में दो और टौंक का एक नया मामला शामिल है। राज्य में अब तक 8,693 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

भारतDelhi: राजस्थान से आ रही बस करोल बाग में पलटी, 25 यात्री घायल; 2 की हालत नाजुक

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?