लाइव न्यूज़ :

मणिपुर मे एक उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में आईईडी की सामग्री बरामद

By भाषा | Updated: September 22, 2021 12:36 IST

Open in App

इम्फाल, 22 सितंबर मणिपुर पुलिस ने इम्फाल पश्चिम जिले के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कंगलीपाक-प्रोग्रेसिव’ (प्रेपक-प्रोग्रेसिव) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री भी जब्त की गई है।

इम्फाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक एस इबोमचा सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने मंगलवार को जिले के लाम्फेल थाना क्षेत्र के लैरीक्येंगबाम माखा लेइकाई इलाके से उग्रवादी को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में आईईडी की सामग्री जब्त की गई है, जिसमें विस्फोटक सामग्री, एक एयरगन राइफल, चार पीईके केक, तीन इलेक्ट्रॉनिक सर्किट, एक रिमोट संचालित यंत्र, तीन डेटोनेटर, बैटरी, आईईडी बम बनाने के उपकरण और एक मोबाइल फोन शामिल है।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादी ने बताया कि वह 2013 में मणिपुर के मुख्यमंत्री के बंगले के द्वार पर हुए आईईडी हमले और इम्फाल में एक रेस्तरां में हुए हमले शामिल था।

उन्होंने बताया कि उग्रवादी और जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए मणिपुर के इम्फाल पश्चिमी जिले की लाम्फेल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव