लाइव न्यूज़ :

राकांपा के एक धड़े ने एलडीएफ का साथ छोड़ा, यूडीएफ में होगा शामिल

By भाषा | Updated: February 13, 2021 13:30 IST

Open in App

कोच्चि ,13 फरवरी केरल में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी यूडीएफ को उस वक्त बल मिला जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के एक धड़े ने माकपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को छोड़ कर कांग्रेस नीत मोर्चे (यूडीएफ) में शमिल होने घोषणा की।

मोर्चे के प्रमुख एवं विधायक मणि सी कप्पन ने कहा कि जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला के नेतृत्व में ‘एश्वर्य केरला’ यात्रा रविवार को कोट्टायम जिले में उनके विधानसभा क्षेत्र पाला में पहुंचेगी तो वह उसमें शामिल होंगे।

कप्पन ने 2019 में हुए उपचुनाव में एलडीएफ उम्मीदवार के तौर पर पाला सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने राकांपा के सात जिला अध्यक्षों और नौ राज्य पदाधिकारियों के समर्थन का दावा किया।

उन्होंने यह विद्रोह पाला विधानसभा सीट को कथित तौर पर माकपा द्वारा केरल कांग्रेस (एम) को देने के कदम के बाद किया। इस दल की अगुवाई जोस के मणि कर रहे हैं। मणि ने यूडीएफ के साथ अपने पुराने संबंध समाप्त करते हुए हाल ही में सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया था।

कप्पन ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उम्मीद जताई की यूडीएफ उनके धड़े को अपने में शामिल करेगा।

केरल के परिवहन मंत्री एवं राकांपा के प्रतिद्वंद्वी धड़े के मुखिया ए के शशींद्रन ने कप्पन के यूडीएफ में शामिल होने के कदम की निंदा की और कहा कि उन्होंने पाला की जनता के साथ अन्याय किया है, जिन्होंने उन्हें जिताया था।

राकांपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी