लाइव न्यूज़ :

संसद भवन में स्थित अटल-आडवाणी के कमरे से हटी उनकी नामपट्टी, जेपी नड्डा को मिल सकता है यह कमरा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 20, 2021 16:43 IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अब तक राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत के साथ एक कमरा साझा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेम प्लेट भी हटा दिए गए हैं।आडवाणी पिछले संसदीय सत्र के दौरान कमरा नंबर 4 का इस्तेमाल कर रहे थे।गहलोत का कमरा अब पीयूष गोयल को दे दिया गया है।

नई दिल्लीः संसद भवन के कमरा संख्या 4 से अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की नामपट्टी हटा दी गयी है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी संसद सदस्य रहने के दौरान इसी कमरे का प्रयोग किया करते थे।

इंडियन एक्सप्रे की रिपोर्ट के अनुसार संसद भवन के इस कमरे में जिसमें कभी पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बैठा करते थे वह कमरा अब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को मिल सकता है। आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजयेयी अब इस दुनिया में नहीं हैं और लालकृष्ण आडवाणी सांसद भी नहीं हैं। 

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी पिछले संसदीय सत्र के दौरान कमरा नंबर 4 का इस्तेमाल कर रहे थे। अटल बिहारी के बाद आडवाणी इसी कमरे में बैठा करते थे। नेम प्लेट भी हटा दिए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, जो अब तक राज्यसभा सांसद थावरचंद गहलोत के साथ एक कमरा साझा कर रहे थे।

कमरा आवंटित किए जाने की संभावना है। गहलोत का कमरा अब पीयूष गोयल को दे दिया गया है। आपको बता दें कि 2019 के बाद करीब दो साल तक यह कमरा खाली था। यहां कोई नहीं बैठता था। यह कमरा नंबर 4 है। अटल जी ने कमरे की उपयोग कम किया था,लेकिन आडवाणी यहां पर हमेशा बैठते थे।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रएल के अडवाणीजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टीनरेंद्र मोदीअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया