लाइव न्यूज़ :

सत्र के आखिरी दिन तेज प्रताप पहुंचे विधानसभा, तलाक के मुद्दे पर हैं अब भी अडिग

By एस पी सिन्हा | Updated: December 1, 2018 05:43 IST

तेज प्रताप सदन के पांचवें और अंतिम दिन की कार्यवाही में शामिल होने सदन पहुंचे हैं. पिछले चार दिनों की कार्यवाही में सदन हंगामे भरा रहा है. कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने सीबीआई पर दबाव को लेकर सरकार को घेरा है. शीत कालीन सत्र में पहली बार पहुंचे तेजप्रताप यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला.

Open in App

30 नवंबर बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही से अब तक दूर रहे राजद नेता व पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव धोती कुर्ता पहने आज विधानसभा पहुंचे. अपनी तलाक अर्जी की सुनवाई के लिए तेज गुरु वार को पटना पहुंचे थे और इसके पहले वह पटना से बाहर ही थे.तेज प्रताप सदन के पांचवें और अंतिम दिन की कार्यवाही में शामिल होने सदन पहुंचे हैं. पिछले चार दिनों की कार्यवाही में सदन हंगामे भरा रहा है. कार्यवाही के दौरान विपक्ष ने सीबीआई पर दबाव को लेकर सरकार को घेरा है. शीत कालीन सत्र में पहली बार पहुंचे तेजप्रताप यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला.उन्होंने कहा, बिहार में बवाल मचा हुआ है. उनकी पार्टी के लोग जनता के सवालों को उठा रहे हैं., साथ ही सरकार की खामियों को उजागर कर रहे हैं. सरकार मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के दोषियों को बचाने का काम कर रही है. पटना में रहते हुए घर नहीं गए तेज प्रताप ने कहा है, मैं किसी के दबाव में आए बिना अपनी लड़ाई खुद लडू़ंगा और तलाक की अर्जी किसी हालत में वापस नहीं लूंगा.परिवार के लोग तलाक की वजह से उनसे बहुत नाराज हैं. शायद यही वजह है कि तेजप्रताप पटना में ही रह रहे हैं, अपने ठिकाने बदल रहे हैं, लेकिन बुधवार से अबतक घर नहीं पहुंचे हैं. तेजप्रताप ने पटना के होटलों और अपने साथियों के घर पर रात गुजारी. फिर कोर्ट से निकलकर सीधे अपने एक दोस्त के घर चले गए.अब कोर्ट ने तेजप्रताप की अर्जी पर ऐश्वर्या को नोटिस जारी करते हुए नए वर्ष में 8 जनवरी को अगली सुनवाई मुकर्रर भी कर दी है. ऐसे में देखना है कि ऐश्वर्या का परिवार 8 जनवरी को क्या रुख अपनाता है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील