लाइव न्यूज़ :

बिहार में बिना जांच लोगों को कोरोना पॉजिटिव दिखाए जाने के दावे पर तेजस्वी ने कहा- अब फर्जी आंकड़ों से नीतीश कुमार कोरोना से लड़ेंगे

By अनुराग आनंद | Updated: August 7, 2020 13:55 IST

बिहार में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग पॉज़िटिव पाये जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार सरकार का दावा है कि पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 60 हजार 254 सैंपलों की जांच की गयी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अब कोरोना से नीतीश कुमार इस तरह से फर्जी आंकड़ों के हवाले से ही लड़ेंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि कागजों पर संख्या दिखाने के लिए फर्जी जांच दिखाई जा रही है।

पटना: बिहार में बांका जिला के 7 लोगों ने बिना कोरोना जांच के ही सरकारी सूची में कोरोना पॉजिटिव दिखाए जाने का दावा किया। इसके बाद एक प्रतिष्ठित हिंदी अखबार की खबर को साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार के नीतीश कुमार सरकार पर जमकर हमला किया है।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि मजाक,मजाक, मजाक और मजाक। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच के नाम पर बिहार सरकार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है।

अब कोरोना से नीतीश कुमार इस तरह से फर्जी आंकड़ों के हवाले से ही लड़ेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में वास्तविक संक्रमित लोगों की जांच नहीं हो रही है। कागजों पर संख्या दिखाने के लिए फर्जी जांच दिखाई जा रही है।

बिहार में कोरोना संक्रमण में तेजी-

बिहार में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग पॉज़िटिव पाये जा रहे हैं। इसे देखते हुए बिहार में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 60 हजार 254 सैंपलों की जांच की गयी है।

अब तक सात लाख 99 हजार 332 सैंपलों की जांच हो चुकी है। इससे पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में अब पटना स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का बिहार सेक्टर मुख्यालय भी आ गया है।

वहां के करीब सौ जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात पर काबू नहीं पाया गया तो बड़ी संख्या में जवान व अधिकारी कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। राजधानी पटना में शुक्रवार को कोरोना से जज समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

सिविल कोर्ट के परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हरीशचंद्र श्रीवास्तव की मौत पटना एम्स में हो गई। जज के अलावा पांच अन्य लोगों की मौत शुक्रवार को हुई। इसी के साथ पटना जिले में संक्रमितों की संख्या 11 हज़ार के पार चली गई है। जिसमें से 4061 एक्टिव केस हैं जबकि 7281 लोग कोरोना पर विजय प्राप्त कर स्वस्थ हो चुके हैं।

बिहार के सीआरपीएफ मुख्यालय में कोरोना अटैक-

बता दें कि बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अबतक हजारों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। हफ्ते भर पहले तक आशियाना-दीघा रोड स्थित सीआरपीएफ के सेक्टर मुख्यालय में कोरोना का मामला सामने नहीं आया था। लेकिन अब कोरोना संक्रमित राजीव नगर इलाके के पास स्थित सीआरपीएफ के सेक्‍टर मुख्‍यालय को भी कोरोना ने चपेट में ले लिया है। सीआरपीएफ बिहार सेक्टर के आइजी जीवीएच गिरि प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार कोरोना की रोकथाम के लिए काम किए जा रहे हैं। संक्रमित जवानों को इलाज के लिए बनाए गए विभिन्न सेंटरों में रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारतेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं