लाइव न्यूज़ :

IAF एयरस्ट्राइक में मरने वाले आतंकियों की संख्या पूछने पर बोले वीके सिंह, 'मच्छर कितने मारे ये गिनने बैठूं...'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2019 13:00 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। भारतीय वायुसेना ने 26 फ़रवरी को तड़के पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) और बालाकोट में एयरस्ट्राइक की थी। आईएएफ के इस हवाई हमले में मारे गए आतंकवादियों की संख्या को लेकर विपक्ष नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर ले रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को विदेशी मीडिया के हवाले से आईएएफ की एयरस्ट्राइक में मारे जाने वाले आंतकवादियों की संख्या पर सवाल उठाया था।दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकवादी वारदात को 'दुर्घटना' कहा जिसपर सोशल मीडिया पर उन्हें यूजर्स ने ट्रॉल किया।

पूर्व सेना प्रमुख और केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक पर उंगली उठा रहे विपक्षी नेताओं को ट्वीट कर जवाब दिया है। दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कपिल सिब्बल और नवजोत सिंह सिद्धू मोदी सरकार से एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा पूछ रहे हैं। इस पर वीके सिंह ने बुधवार (6 मार्च) को सुबह करीब साढ़े आठ बजे ट्वीट कर जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ''रात 3.30 बजे मच्छर बहुत थे, तो मैंने हिट मारा। अब मच्छर कितने मारे, ये गिनने बैठूँ, या आराम से सो जाऊँ?''

दिग्विजय सिंह द्वारा पुलवामा आतंकी हमले को दुर्घटना कहे जाने पर भी वीके सिंह ने उनसे सवाल किया था। वीके सिंह ने कांग्रेस नेता के ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा था, ''दिग्विजय जी, क्या आप राजीव गांधी के असैसिनेशन को भी दुर्घटना कहेंगे। इन बेहूदा बातों से राष्ट्र और हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को कमजोर मत करिए।'' 

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने मंगलवार (5 मार्च) को पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को घेरा था। उन्होंने एक ट्ववीट में लिखा था. ''किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी “Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की  विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।'' आतंकी हमले को दुर्घटना बताए जाने पर वह कई नेताओं और सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। 

बता दें कि बालाकोट में भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की घर वापसी के बाद से राजनीतिक खेमों में पूरा घटना का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। विपक्ष का आरोप है कि मोदी सरकार देश के सामने सच पेश नहीं कर रही है और एयर स्ट्राइक पर चुनावी फायदा लेने की कोशिश कर रही हैं। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है कि विपक्षी नेताओं के बयानों पर पाकिस्तान में तालियां बज रही हैं।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकदिग्विजय सिंहकपिल सिब्बलनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 19 जून को 3 सीट पर मतदान?, बीजेपी के पास 164 विधायक, क्रॉस वोटिंग इतिहास देख कर कांग्रेस खेमे में डर?

भारत'पप्पू ने आखिरकार अपने नाम पर मुहर लगा ही दी': नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर फोड़ा बम, सस्पेंशन के महीनों बाद कांग्रेस से दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं