लाइव न्यूज़ :

भतीजे पर पटोले की टिप्पणी पर पवार ने कहा- छोटे लोगों की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देता

By भाषा | Updated: July 11, 2021 20:59 IST

Open in App

पुणे, 11 जुलाई महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं से पुणे का प्रभारी मंत्री राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार के स्थान पर ‘अपने आदमी’ को बनाने की कथित तौर पर बात करने के दो दिन बाद राकांपा प्रमुख शरद पवार ने रविवार को कहा कि वह ‘छोटे लोगो’ की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, अगर सोनिया गांधी कुछ कहती हैं तो वह बोलेंगे।

पवार ने पटोले द्वारा शुक्रवार को लोनावला में पुणे जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में कथित तौर पर की गई टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर यह प्रतिक्रिया दी।

सूत्रों के मुताबिक, कुछ स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों ने पटोले से शिकायत की थी कि पुणे जिले के प्रभारी मंत्री और राकांपा नेता अजित पवार उनकी मदद नहीं करते और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिला समितियों में नियुक्त नहीं किया जा रहा है।

पटोले ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा था, ‘‘ पुणे का प्रभारी मंत्री कौन है? कोई बारामती का है। वह किसका काम कर रहे हैं, क्या वह हमारा काम कर रहे हैं? इस मुश्किल को अपनी ताकत बनाएं। मानसिक रूप से कमजोर नहीं हों। ऐसी ताकत प्राप्त करें, जिससे हमारा व्यक्ति वहां (प्रभारी मंत्री) नियुक्त हो जाए।’’

शरद पवार से जब पटोले द्वारा उनके भतीजे अजित पवार के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं ऐसे मामलों में नहीं पड़ना चाहता। वे छोटे लोग (कनिष्ठ)हैं। मैं उसके बारे में क्यों बोलूं। अगर (कांग्रेस अध्यक्ष) सोनिया गांधी कुछ बोलती हैं, तो मैं बोलूंगा।’’

पवार ने पटोले द्वारा भविष्य में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने को लेकर जताए जा रहे संकल्प को भी महत्व नहीं दिया। इस समय शिवसेना-कांग्रेस और राकांपा की महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार है।

पवार ने कहा, ‘‘ प्रत्येक पार्टी का अधिकार है कि वह अपना जनाधार बढ़ाए, इसमें कुछ भी गलत नहीं है। शिवसेना ने वह रुख अपनाया, तो कांग्रेस ने भी वही किया। राकांपा ने भी वही रुख (पार्टी का आधार बढ़ाने का) अपनाया है।’’ उन्होंने कहा कि तीनों पार्टियां एकसाथ मिलकर सरकार चला रही हैं, लेकिन संगठन अलग-अलग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी