लाइव न्यूज़ :

नए साल के पहले दिन ही आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, जानें नई कीमत

By अमित कुमार | Updated: January 1, 2021 15:12 IST

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने में गैस की नई कीमत को लेकर जानकारी दी है। इसके मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर अब पहले से अधिक दामों में मिला करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने नई गैस की कीमत जारी कर दी है।कछ दिन पहले ही 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।सिलेंडरों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर गहरा असर पड़ने वाला है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। साल 2021 की शुरुआत होते ही एक बार फिर एलपीजी गैल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली सिलेंडर के रेट के बढ़ने से आम आदमी के जेब पर सीधा असर पड़ा है। इस कीमत बढ़ोतरी के साथ ही कई लोगों के जेब पर बोझ बढ़ेगा और उनके महीने का बजट बिगड़ जाएगा।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। इसके मुताबिक बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है। लेकिन ये कीमत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,332 रुपये से बढ़कर 1,349 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 17 रुपये तक महंगा हो गया है। 

15 दिनों के अंदर दो बार बढ़े थे सिलेंडर के दाम

इससे पहले एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है। 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ाया गया था। इससे पहले तेल कंपनियों ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये का इजाफा किया था। 

टॅग्स :एलपीजी गैसइंडियादिल्लीनया साल 2021
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी