लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी सात अप्रैल को करेंगे छात्रों से ‘परीक्षा पर चर्चा’, जानिए क्या होगा समय

By भाषा | Updated: April 5, 2021 10:39 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 'परीक्षा पे चर्चा' सात अप्रैल को करेंगे। पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से इस संबंध में जानकारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात अप्रैल को शाम सात बजे से करेंगे ‘परीक्षा पे चर्चा’ कोरोना के कारण 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम का आयोजन इस बार डिजिटल माध्यम से किया जाएगासाल 2018 से हर साल पीएम मोदी करते रहे हैं ‘परीक्षा पे चर्चा’, पहली बार दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था आयोजन

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सात अप्रैल को शाम सात बजे ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम के तहत छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से संवाद करेंगे।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘एक नए अवतार में, हमारे बहादुर परीक्षा देने वाले योद्धाओं, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर कई मजेदार सवाल और यादगार चर्चा। सात अप्रैल को शाम सात बजे देखिए ‘परीक्षा पे चर्चा’।’’

प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही एक वीडियो भी साझा किया जिसमें वह कह रहे हैं कि कोरोना कि वजह से इस बार उन्हें छात्रों से मिलने का मोह त्यागना पड़ रहा है।

इस बार ‘‘परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। गत फरवरी महीने में शिक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी साल 2018 से परीक्षा से पहले छात्रों से चर्चा करते रहे हैं। पहली बार इसका आयोजन दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के जरिए वह हर साल  छात्रों से संवाद करते हैं और उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर करने के उपाय सुझाते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपरीक्षा पे चर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?