लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन: कर्नाटक सरकार ने वापस गए द. अफ्रीकी नागरिक की रिपोर्ट पर जांच का आदेश दिया

By भाषा | Updated: December 3, 2021 20:34 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन दिसंबर कर्नाटक में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के दो मामलों का पता चलने के एक दिन बाद राज्य सरकार ने शुक्रवार को 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की परीक्षण रिपोर्ट की जांच का आदेश दिया, जिससे उसे देश छोड़ने की अनुमति मिली।

कम से कम 10 दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बेंगलुरु पहुंचने के बाद लापता होने संबंधी खबरों के बीच सरकार ने अधिकारियों से मामले पर गौर करने, उन लोगों का तुरंत पता लगाने और जांच करने का निर्देश दिया।

राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा, ‘‘वह व्यक्ति (66 वर्षीय) एक होटल में पृथक-वास में था और वह यहां से (देश के बाहर) चला गया है। पहले उसकी (कोविड जांच की) रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई और फिर दोबारा जांच रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आई। कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई, प्रयोगशाला की जांच सही थी या नहीं अथवा कुछ गड़बड़ी हुई, पुलिस आयुक्त को इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं।’’

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से राजस्व मंत्री ने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त को इस संबंध में शहर के हाई ग्राउंड थाने में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा कि दक्षिण अफ्रीकी नागरिक 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था और उसके नमूने हवाई अड्डे पर एकत्र किए गए थे और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उसके बाद व्यक्ति के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आई, जिसमें पुष्टि की गई कि वह ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित था।

इस बीच, दस दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के लापता होने की खबरों पर एक सवाल के जवाब में अशोक ने कहा, ‘‘मीडिया में यह सामने आया है कि दस लोग लापता हैं। अधिकारियों से इस पर गौर करने, आज रात तक उनका पता लगाने और जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र