लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे उमर अब्दुल्ला के अंकल, लॉकडाउन के बीच पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताई संवेदना, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2020 13:45 IST

अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था, 'मेरे अंकल डॉक्टर मोहम्मद अली मट्टू ने संक्षिप्त बीमारी की वजह से आज अपनी अंतिम सांस ली। इस मुश्किल समय में पूरा अब्दुल्ला परिवार ये सभी से अपील करता है कि आप कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लागू किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। ऐसी स्थिति में कोई भी क्रबिस्तान या घर पर एकत्रित न हो। अंकल की आत्मा की शान्ति के लिए अपने-अपने घरों से ही प्रार्थना करें।'

Open in App
ठळक मुद्देउमर अब्दुल्ला के अंकल के देहांत पर पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना।पीएम मोदी ने साथ ही J&K के पूर्व CM की लोगों से घरों में रहने की अपील की तारीफ भी की।

नई दिल्ली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) के अंकल डॉक्टर मोहम्मद अली मट्टू (Dr Mohd Ali Mattoo) ने रविवार रात (29 मार्च) को अंतिम सांस ली। खुद उमर अबदुल्ला ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने खुद उमर अब्दुल्ला और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त। इसके साथ उन्होंने अब्दुल्ला द्वारा की गई अपील की तारीफ भी की।

दरअसल, अब्दुल्ला ने ट्वीट किया था, 'मेरे अंकल डॉक्टर मोहम्मद अली मट्टू ने संक्षिप्त बीमारी की वजह से आज अपनी अंतिम सांस ली। इस मुश्किल समय में पूरा अब्दुल्ला परिवार ये सभी से अपील करता है कि आप कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से लागू किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। ऐसी स्थिति में कोई भी क्रबिस्तान या घर पर एकत्रित न हो। अंकल की आत्मा की शान्ति के लिए अपने-अपने घरों से ही प्रार्थना करें।'

वहीं, उमर अब्दुल्ला के इस ट्वीट पर पीएम मोदी ने कहा, 'उमर अब्दुल्ला और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले। दुख की इस घड़ी में, ज्यादा लोगों के एकत्र न होने का आपका आग्रह सराहनीय है। यह कोविड-19 (Covid-19) के खिलाफ भारत की लड़ाई को मजूबती देगा।'

आपको बता दें कि कोरोना वायरस एक ऐसा घातक वायरस है, जिसने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनियाभर में लोग इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। भारत में भी इससे संक्रमित होने वाले मरीजों का आंकड़ा हैरान कर देने वाला है। स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ें कहते हैं कि देश में अब तक कुल 1071 लोगों को कोरोना ने जकड़ लिया है, जबकि इसकी वजह से 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउमर अब्दुल्लामोदीनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनजम्मू कश्मीरनेशनल कॉन्फ्रेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे