लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनावः जब तक वाराणसी के डीएम को नहीं हटाया जाता, हम मतगणना नहीं होने देंगेः ओम प्रकाश राजभर

By अनिल शर्मा | Updated: March 9, 2022 09:44 IST

बनारस में ईवीएम की घटना पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि डीएम और कमिश्नर जब तक वहां रहेंगे, तब तक न्याय, मतगणना सही नहीं हो सकती। जब तक डीएम और कमिश्नर को हटाया नहीं जाएगा तब तक हम लोग वहां मतगणना नहीं होने देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देओम प्रकाश राजभर ने कहा कि डीएम और कमिश्नर जब तक वहां रहेंगे, तब तक न्याय, मतगणना सही नहीं हो सकती राजभर ने कहा जब तक डीएम और कमिश्नर को हटाया नहीं जाएगा तब तक हम लोग वहां मतगणना नहीं होने देंगेजिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि ये ईवीएम प्रशिक्षण में इस्तेमाल हुई थीं

वाराणसीः उत्तर प्रदेश में मतगणना से पहले वाराणसी में एक वाहन में ईवीएम मिलने का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर मंगलवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया और चुनाव आयोग से मामले में संज्ञान लेने को कहा। वहीं यूपी में समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ी सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि जब तक वाराणसी के DM को हटाया नहीं जाएगा, हम मतगणना नहीं होने देंगे।

मीडिया से बात करते हुए मंगलवार को ओम प्रकाश राजभर ने कहा, जो घटना घटी है बनारस में। जिस तरह तीन-तीन गाड़ियां ईवीएम लेकर निकली हैं। दो गाड़ियां तो भाग गई हैं। बोरे से उसे ढंककर निकले और पकड़ी गई। राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन है कि कोई भी ईवीएम अगर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलती है तो उसके प्रत्याशी को नोटिस दो, जिलाध्यक्ष को नोटिस दो। और फोर्स के साथ उसको कहीं ले जाया जाए। लेकिन ऐसा ना करके, ईवीएम बदलने की नियत से घटनाएं घटी हैं। उसकी शिकायत हमलोगों ने किया है। 

सुभासपा प्रमुख ने साफ कहा कि डीएम और कमिश्नर जब तक वहां रहेंगे, तब तक न्याय, मतगणना सही नहीं हो सकती। जब तक डीएम और कमिश्नर को हटाया नहीं जाएगा तब तक हम लोग वहां मतगणना नहीं होने देंगे। राजभर ने कहा कि चुनाव आयोग ने आश्वासन दिया है कि हम वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं। वे क्या करते हैं देखना है। क्योंकि हमलोगों का काम है कहना, करना उनको है। 

उधर स्वामी प्रसाद मौर्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "चोर चोरी से जाए, हेराफेरी से न जाए। योगी सरकार...ईवीएम की हेराफेरी कर जनादेश पर डकैती डालना चाहती है।" वहीं, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि ये ईवीएम प्रशिक्षण में इस्तेमाल हुई थीं।

टॅग्स :ओम प्रकाश राजभरस्वामी प्रसाद मौर्यउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववाराणसी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील