लाइव न्यूज़ :

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा- गहलोत के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव विचाराधीन

By भाषा | Updated: February 11, 2020 18:11 IST

कांग्रेस के ही गौरव गोगोई ने कहा कि संसद में एससी, एसटी आरक्षण मुद्दे पर गुमराह किया गया है और अदालत के फैसले को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को नियुक्ति एवं पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के एक फैसले को लेकर दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने मंगलवार को कहा कि आरक्षण मुद्दे पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत के बयान के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव उनके विचाराधीन है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे विशेषाधिकार हनन की सूचना प्राप्त हुई है । यह सूचना मेरे विचाराधीन है । ’’ इससे पहले, सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि एससी, एसटी आरक्षण मुद्दे पर सत्ता पक्ष से आया बयान गुमराह करने वाला है । 

कांग्रेस के ही गौरव गोगोई ने कहा कि संसद में एससी, एसटी आरक्षण मुद्दे पर गुमराह किया गया है और अदालत के फैसले को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसलिये हमने विशेषाधिकार हनन की सूचना दी है । सोमवार को भी कांग्रेस ने गहलोत पर लोकसभा को आरक्षण के मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा था कि वह उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लायेगी। 

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने सोमवार को संसद के दोनों सदनों दिए बयान में उच्चतम न्यायालय के फैसले के संदभ में कहा था कि, ‘‘ इसको ध्यान में रखते सरकार इस पर उच्च स्तरीय विचार कर रही है। इस मामले में न तो भारत सरकार को पक्षकार बनाया गया और न ही भारत सरकार से शपथ पत्र मांगा गया। ’’ 

सोमवार को नियुक्ति एवं पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के एक फैसले को लेकर दोनों सदनों में विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा किया था। इसके बाद गहलोत का बयान हुआ था। उच्चतम न्यायालय ने सात फरवरी को दिये अपने एक फैसले में कहा कि पदोन्न्ति में आरक्षण मौलिक अधिकार नहीं है। 

टॅग्स :ओम बिरलाइंडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत