ओडिशा में ओलिव रिडले मादा कछुओं के एक पखवाड़े में बड़ी संख्या में अंडे देने की संभावना: अधिकारी

By भाषा | Published: March 1, 2021 12:31 PM2021-03-01T12:31:58+5:302021-03-01T12:31:58+5:30

Olive Ridley female turtles likely to lay large numbers of eggs in a fortnight in Odisha: Official | ओडिशा में ओलिव रिडले मादा कछुओं के एक पखवाड़े में बड़ी संख्या में अंडे देने की संभावना: अधिकारी

ओडिशा में ओलिव रिडले मादा कछुओं के एक पखवाड़े में बड़ी संख्या में अंडे देने की संभावना: अधिकारी

केंद्रपाड़ा (ओडिशा), एक मार्च ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के गहिरमाथा समुद्र तट पर भूक्षरण के बावजूद वन्यजीव अधिकारी इस बात को लेकर आशावान हैं कि एक पखवाड़े के भीतर लाखों ओलिव रिडले मादा कछुए यहां आकर बड़ी संख्या में अंडे देंगे।

राजनगर मैनग्रोव (वन्यजीव) वन प्रभाग के वन मंडल अधिकारी विकास चंद्र दास ने सोमवार को कहा कि नासी-II द्वीप में भू क्षरण के बावजूद बड़ी संख्या में मादा कछुओं के अड्डे देने के लिए मार्च के दूसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘समुद्री जल के कारण आई बाढ़ की वजह से 2.6 किलोमीटर लंबा समुद्र तट बंट गया है। इसके बावजूद, इस समुद्र तट का आकार कछुओं के लिए गड्ढा खोदने और अंडे देने के अनुकूल है।’’

दास ने कहा कि मजबूत दक्षिणी हवाएं और 32 से 38 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान कछुओं के अंडा देने के लिए अनुकूल होता है। गहरे सागर में कछुओं की बड़ी संख्या इसका इंतजार कर रही है।

अधिकारी ने बताया कि अंडे देने के बाद मां कछुआ समुद्र लौट जाती हैं और 45 से 60 दिन के बाद इन अंडों से कछुए निकलते हैं। लाखों ओलिव रिडले मादा कछुए प्रजनन के लिए हर साल ओडिशा के तट पर आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Olive Ridley female turtles likely to lay large numbers of eggs in a fortnight in Odisha: Official

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे