लाइव न्यूज़ :

ओएफटी ने अपनी राइफल का नया संस्करण पेश किया

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:55 IST

Open in App

आयुध कारखाना, तिरुचिरापल्ली (ओएफटी) ने बुधवार को अपनी त्रिची असॉल्ट राइफल (टीएआर) का नया संस्करण पेश किया। यह पहले से मौजूद ‘फिक्स्ड और साइड फोल्डिंग’ संस्करण के अलावा है जिसमें ‘डाउन-फोल्डिंग’ खूबी है। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीएआर का नया संस्करण एक शक्तिशाली व्यक्तिगत स्वचालित हथियार है जिसमें एक बार में एक और कई गोलियां दागने की सुविधा है और इसे दुश्मन को खत्म करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य मोड में इससे एक बार में एक गोली चलायी जा है और इसका एक बार में कई गोलियां (बर्स्ट मोड) चलाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह राइफल 1350 मीटर की सीमा तक मार कर सकती है। आजादी के 75 वर्ष के मौके पर आयुध कारखाना, तिरुचिरापल्ली ने 25 अगस्त को यह संस्करण पेश किया। इस मौके पर कारखाने के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?