लाइव न्यूज़ :

प्रतापगढ़ में कांग्रेस, भाजपा समर्थकों में मारपीट मामले में क्षेत्राधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: September 26, 2021 12:28 IST

Open in App

लखनऊ, 26 सितंबर उत्‍तर प्रदेश प्रशासन ने प्रतापगढ़ जिले के विकास खंड सांगीपुर के सभागार मे शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में क्षेत्राधिकारी (पुलिस उपाधीक्षक) लालगंज जगमाोहन सिंह को निलंबित कर दिया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से इसकी पुष्टि की। अपर मुख्‍य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्‍थी ने क्षेत्राधिकारी का निलंबन आदेश जारी किया है। अवस्‍थी ने घटना के संदर्भ में पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शनिवार देर रात यह कार्रवाई की है।

शासनादेश के अनुसार अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की रिपोर्ट में कहा गया है कि लालगंज के क्षेत्राधिकारी जगमोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोगों के एक साथ मंच पर उपस्थित होने का पूर्वानुमान नहीं किया और पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था नहीं की जिससे वहां शांति व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई।

अवस्थी ने अपने आदेश में लिखा है कि रिपोर्ट से स्पष्ट है कि क्षेत्राधिकारी ने शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही, अकर्मण्यता और अदूरदर्शिता का परिचय दिया है। उनके इस कृत्य से सरकार और विभाग की छवि धूमिल हुई है इसलिए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू की जाती है।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, वहीं प्रतापगढ़ के सांसद संगमलाल गुप्ता ने कांग्रेस समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक थाना कोतवाली लालगंज पुलिस ने शनिवार को गुप्ता की शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता तिवारी और उनकी बेटी अराधना मिश्रा उर्फ मोना सहित 27 लोगों व 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?