लाइव न्यूज़ :

Odisha Weather Update: ओडिशा में सात सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान, मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, गजपति, गंजाम, नुआपाड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी और बोलांगीर में अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2023 17:20 IST

Odisha Weather Update: आईएमडी ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के बीच तट पर स्थित है।

Open in App
ठळक मुद्देबारिश होने, आंधी चलने और बिजली चमकने का अनुमान है।काफी गिरावट आने और शहरी इलाकों में यातायात जाम होने की चेतावनी दी है। खेतों में उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करें और पशुओं एवं पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

Odisha Weather Update: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण ओडिशा में सात सितंबर तक भारी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के बीच तट पर स्थित है।

विभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते ओडिशा में व्यापक स्तर पर बारिश होने, आंधी चलने और बिजली चमकने का अनुमान है। आईएमडी ने बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव होने, दृष्यता में काफी गिरावट आने और शहरी इलाकों में यातायात जाम होने की चेतावनी दी है। उसने कहा कि किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में उर्वरक का इस्तेमाल नहीं करें और पशुओं एवं पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।

बुधवार को मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, नुआपाड़ा, क्योंझर, मयूरभंज, कालाहांडी और बोलांगीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। मंगलवार सुबह साढ़े बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में औसतन 16.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गंजाम जिले के बेलागुंठा में सबसे अधिक 142.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

टॅग्स :मौसम रिपोर्टभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमओड़िसाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?