लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ट्रेन हादसा: टक्कर से चंद सेकेंड पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस का खौफनाक वीडियो आया सामने, सुनाई दे रही यात्रियों की चीख-पुकार-दावा

By आजाद खान | Updated: June 8, 2023 22:33 IST

बता दें कि इस हादसे में 288 लोगों की जान गई है और करीब 1175 यात्री घायल हुए हैं जिन में से कुछ का इलाज भी हो गया है और उन्हें अस्पताल से जाने की इजाजत दे दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन हादसे का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि यह हादसे से पहले का वीडियो है। जारी वीडियो में यात्रियों की जींख पुकार सुनने को मिल रही है।

नई दिल्ली:  हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन दुर्घटना 288 लोगों की मौत हुई है। यही नहीं इस हादसे में 1175 यात्री घायल भी हुए है और इनमें से 793 को इलाज के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है यह हादसा भारत की ट्रेन हादसे की सबसे बड़ी ट्रैजेडी मानी जा रही है। 

इस हादसे के बाद फिलहाल गतिविधियां सामान्य होने की तरफ बढ़ रही हैं। इस बीच घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह हादसे से पहले का वीडियो है जिसे कोरोमंडल एक्सप्रेस में सवार एक यात्री ने शूट किया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। 

क्या दिखा वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो यह देखने को मिला है कि रात का समय है और ट्रेन चल रही है। ट्रेन के कोच में एक सफाईकर्मी कोच को साफ करता दिख रहा है और यात्री अपने-अपने बेड पर सोए हुए हैं। इस बीच एक झटका लगता है कैमरा नीचे गिर जाता है। 

इसके बाद ट्रेन में सवार लोगों की आवाज और चीखें सुनाई देती है। वीडियो में अंधेरा छा जाता है और ऐसा मालूम होता है कि उसमें मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी बढ़ गई है। इस छोटे से वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह कोरोमंडल एक्सप्रेस में हुई घटना के पहले का वीडियो है। 

हादसे में मरने वालों को 10 लाख रुपए की दी जा रही है मदद

बता दें कि इस हादसे में मरने वालों को 10 लाख रुपए की मदद दी जा रही है। लाश की पहचान होने के बाद 9.5 लाख रुपए का चेक और 50 हजार कैश दिया जा रहा है। इस खौफनाक वीडियो को ओडिशा टीवी द्वारा साझा किया गया है जिसे लेकर यह दावा किया गया है कि यह हादसे से पहले का वीडियो है।  

टॅग्स :ओड़िसारेल हादसावायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?