लाइव न्यूज़ :

Odisha Rain: ओडिशा में रिकॉर्ड तोड़ बारिश, भुवनेश्वर में 63 साल, पुरी में 87 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा, देखें वीडियो

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: September 13, 2021 17:24 IST

Odisha Rain: ओडिशा में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। राजधानी भुवनेश्वर में बीते 24 घंटे में, सुबह साढ़े आठ बजे तक, 195 मिमी बारिश हुई जो पिछले 63 वर्षों में सर्वाधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देनौ सितंबर 1958 को शहर में 163 मिमी बारिश हुई थी।पुरी में एक दिन में 341 मिमी बारिश हुई है जिससे 87 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।एम्बुलेंस को स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर सड़क किनारे पहुंचाया जहां जलजमाव नहीं था।

Odisha Rain: ओडिशा के कई इलाकों में सोमवार को रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई जिससे जगह जगह जलजमाव हो गया और गाड़ियां उसमें फंस गई। बरसात ने राजधानी भुवनेश्वर में 63 साल का, तो मंदिर नगरी पुरी में 87 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

इसे देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ की चेतावनी जारी की है। केंद्रपाड़ा जिले में दीवार गिरने की घटना में दो लोगों की मौत की सूचना है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, भुवनेश्वर में बीते 24 घंटे में, सुबह साढ़े आठ बजे तक, 195 मिमी बारिश हुई जो पिछले 63 वर्षों में सर्वाधिक है।

इससे पहले नौ सितंबर 1958 को शहर में 163 मिमी बारिश हुई थी। उन्होंने बताया कि पुरी में एक दिन में 341 मिमी बारिश हुई है जिससे 87 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। उनके मुताबिक, तटीय शहर में दो सितंबर 1934 को 210.8 मिमी बारिश हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि राजधानी के नयापल्ली इलाके में इस्कॉन मंदिर के पास पानी में वाहन तैरते देखे गए, जहां घरों और बाजारों में बारिश का पानी घुस गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल जाने के रास्ते में फंसी एक एम्बुलेंस को स्थानीय लोगों ने धक्का लगाकर सड़क किनारे पहुंचाया जहां जलजमाव नहीं था।

वहीं दुमुदुमा इलाके में खेत में बने कुछ घरों में दरारें आ गई हैं। इसी तरह के दृश्य पुरी, कटक और पारादीप में भी देखे गए। अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों ने पानी निकालने के लिए भुवनेश्वर और कटक में 100 से अधिक पंप तैनात किए हैं। ओडिशा में पिछले कुछ दिनों से गहरे दबाव के क्षेत्र की वजह से भारी बारिश हो रही है। उत्तरपश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया और सोमवार सुबह भद्रक जिले के चांदबली के पास तट को पार कर गया।

इसके बाद मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किए। मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में उत्तर ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की ओर बढ़ सकता है। विभाग ने संबलपुर, देवगढ़, सोनपुर और बारगढ़ के लिए ‘रेड’ चेतावनी जारी की है जिसका मतलब है कि इन स्थानों पर भारी से बेहद भारी और अत्यधिक भीषण वर्षा हो सकती है।

मौसम कार्यालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में पुरी में 341 मिमी बारिश हुई, जिसके बाद पारादीप में 219 मिमी, गोपालपुर में 64 मिमी, चांदबली में 46 मिमी और बालासोर में 24 मिमी में बारिश हुई। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है क्योंकि प्रमुख नदियां और उनकी सहायक नदियां लगातार बारिश के कारण उफान पर हैं।

इसमें कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है ऐसे में ओडिशा में बाढ़ के हालात बन सकते हैं। भुवनेश्वर में विशेष राहत आयुक्त के कार्यालय को केंद्रपाड़ा जिले में भारी बारिश के बाद दीवार गिरने से दो लोगों की मौत होने की खबर मिली है। एक अधिकारी ने बताया कि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है।

टॅग्स :ओड़िसामौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टबाढ़नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया