लाइव न्यूज़ :

पहले टेस्ट पास पास करो, फिर मिलेगा वोट! ओडिशा में पंचायत चुनाव से पहले ग्रामीणों ने ली सरपंच उम्मीदवारों की परीक्षा

By विनीत कुमार | Updated: February 13, 2022 12:11 IST

ओडिशा में एक गांव में लोगों ने सरपंच के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की। इस परीक्षा में 9 में से 8 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने सरपंच उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की।यहां दूसरे चरण में 18 फरवरी को मतदान होना है, 9 में से 8 उम्मीदवारों ने लिया परीक्षा में हिस्सा।ओडिशा में 16 फरवरी से 24 फरवरी के बीच पांच चरणों में होने हैं पंचायत चुनाव।

राउरकेला: ओडिशा में पंचायत चुनाव की गहमागहमी के बीच सुंदरगढ़ जिले के एक आदिवासी बहुल गांव के निवासियों ने अनूठा उदाहरण पेश किया है। गांव वालों ने यहां सरपंच के सभी उम्मीदवारों के लिए लिखित और मौखिक परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवारों ने बताया कि ये परीक्षा जिले में कुटरा ग्राम पंचायत के तहत आने वाले मालुपाड़ा गांव के लोगों ने आयोजित की थी।

यह दूसरे चरण में 18 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में स्थानीय लोगों द्वारा सभी 9 उम्मीदवारों को एक स्कूल के कैंपस में गुरुवार को बुलाया गया। सरपंच पद के एक उम्मीदवार ने बताया कि सभी के आने के बाद इन्हें परीक्षा के बारे में बताया गया। उम्मीदवार के अनुसार 9 में से 8 उम्मीदवार मीटिंग के लिए पहुंचे थे। इन्हें परीक्षा में बैठाया गया जो रात के 8 बजे तक चला।

परीक्षा में पूछे गए उम्मीदवारों से कई सवाल

सामने आई जानकारी के अनुसार परीक्षा के लिए किसी भी उम्मीदवार ने इनकार नहीं किया। इसके बाद इनसे परीक्षा में कुछ सरल सवाल पूछे गए, जैसे- सरपंच बनने के बाद उनके पांच प्रमुख लक्ष्य क्या होंगे। इसके अलावा उनसे गांव और वार्ड के बारे में जानकारी मांगी गई। इसके अलावा उनके द्वारा किए गए कल्याणकारी कामों को लेकर भी जानकारी मांगी गई। इस परीक्षा के नतीजे 17 फरवरी को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित कराने के विषय पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड चुनाव अधिकारी रबिंदा सेठी ने कहा, 'इसके लिए कोई आधिकारिक प्रावधान नहीं है। मैंने इसके बारे में सुना है, लेकिन अभी तक किसी ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अगर मामला मेरे पास आता है। हम पूछताछ और जांच करेंगे।' 

ओडिशा में 16 फरवरी से 24 फरवरी के बीच पांच चरणों में होने वाले पंचायत चुनावों में 2.79 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालने वाले हैं। इसके बाद मतों की गिनती 26-28 फरवरी तक होगी।

टॅग्स :ओड़िसापंचायत चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतजनगणना-एसआईआर बहाना?, लाखों उम्मीदवार को लगेगा झटका, पंचायत चुनाव नहीं?, 26 मई 2026 को खत्म हो रहा कार्यकाल

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे