लाइव न्यूज़ :

ओडिशा ग्रामीण चुनाव: बीजद ने जिला परिषद की 829 में से 743 सीटें जीतीं, भाजपा का 10 तो कांग्रेस का 18 जिलों में नहीं खुला खाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2022 14:43 IST

भाजपा ने 2017 में 297 सीट जीती थीं और इस बार पार्टी अब तक मात्र 42 सीट ही जीत पाई। कांग्रेस ने 2017 में जिला परिषद की 60 सीट अपने नाम की थीं, लेकिन इस बार वह फिलहाल केवल 37 सीट तक सिमट कर रह गई।

Open in App
ठळक मुद्देबीजद ने जिला परिषद की उन 829 सीट में से 743 सीट पर जीत हासिल कर ली है।भाजपा केवल 42 सीट हासिल करने में सफल रही, जबकि कांग्रेस मात्र 37 सीट जीत पाई।निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीट पर जीत हासिल की जबकि अन्य को चार सीट मिलीं।

भुवनेश्वर: ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने जिला परिषद की उन 829 सीट में से 743 सीट पर जीत हासिल कर ली है, जिनके परिणाम की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अभी तक घोषित परिणाम के अनुसार, बीजद ने जिला परिषद की 87.20 प्रतिशत सीट पर कब्जा कर लिया है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि एसईसी ने जिला परिषद की कुल 852 सीट में से 829 पर मतगणना पूरी कर ली है, जबकि शेष सीट पर मतगणना जारी है और दिन में सभी परिणामों की घोषणा कर दिए जाने की संभावना है।

बीजद ने 743 सीट जीती हैं, वहीं उसकी प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 42 सीट हासिल करने में सफल रही, जबकि कांग्रेस मात्र 37 सीट जीत पाई। निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन सीट पर जीत हासिल की जबकि अन्य को चार सीट मिलीं।

अभी तक के घोषित परिणाम के अनुसार, बीजद ने इससे पहले 2017 में हुए पंचायत चुनाव में अपने प्रदर्शन की तुलना में 267 अधिक सीट जीती हैं, जबकि भाजपा ने पिछले चुनाव के मुकाबले 2022 में 255 सीट गंवाई। भाजपा ने 2017 में 297 सीट जीती थीं और इस बार पार्टी अबतक मात्र 42 सीट ही जीत पाई।

कांग्रेस ने 2017 में जिला परिषद की 60 सीट अपने नाम की थीं, लेकिन इस बार वह फिलहाल केवल 37 सीट तक सिमट कर रह गई। निर्दलीय उम्मीदवारों और अन्य ने 2017 में 17 सीट जीतीं थीं, लेकिन इस बार वे सात सीट पर ही जीत हासिल कर पाए।

इस शानदार जीत के साथ राज्य में सत्तारूढ़ दल ओडिशा के सभी 30 जिलों में परिषद बनाने के लिए तैयार है। पिछली बार भाजपा ने आठ जिलों में परिषद बनाई थी। राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा 10 जिलों में कोई जिला परिषद सीट नहीं जीत पाई, तो कांग्रेस 18 जिलों में खाता नहीं खोल पाई।

भाजपा भद्रक, देवगढ़, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, मयूरभंज, नबरंगपुर और रायगढ़ जिलों में जिला परिषद की कोई भी सीट नहीं जीत सकी। कांग्रेस अंगुल, बरगढ़, भद्रक, बौद्ध, कटक, देवगढ़, ढेंकनाल, गंजम, जाजपुर, झारसुगुड़ा, केंद्रपाड़ा, क्योंझर, खुर्दा, मयूरभंज, नयागढ़, पुरी, संबलपुर और सुंदरगढ़ में कोई सीट नहीं जीत पाई।

ओडिशा में पंचायत चुनाव के लिए पांच चरणों में 16 फरवरी, 18 फरवरी, 20 फरवरी, 22 फरवरी और 24 फरवरी को मतदान हुआ था और मतगणना 26 फरवरी, 27 फरवरी और 28 फरवरी को की गई। आयोग के अधिकारी ने बताया कि कुछ स्थानों पर फिर से मतगणना होने के कारण वहां वोट की गिनती अभी जारी है।

टॅग्स :ओड़िसाBJDकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप