लाइव न्यूज़ :

ओडिशा से आई दिल दहलाने वाली तस्वीर, पेंशन के लिए 100 साल की मां की चारपाई खींचते हुए बैंक पहुंची बेटी

By विनीत कुमार | Updated: June 15, 2020 08:35 IST

ओडिशा के नौपाड़ा जिले में पेशन लेने के लिए बैंक ने महिला को प्रत्यक्ष तौर पर आने को कहा था। ऐसे में महिला की 70 साल की बेटी चारपाई पर अपनी मां को खींचते हुए बैंक पहुंची।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के नौपाड़ा जिले की घटना, पेंशन के लिए मां को चारपाई पर खींचते हुए बैंक पहुंची महिलाओडिशा के एमएलए ने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की है, वीडियो वायरल होने के बाद सामने आया मामला

देश भर में जारी कोरोना संकट के बीच ओडिशा से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 70 साल की बेटी को अपनी 100 से ज्यादा साल की उम्र की मां को चारपाई पर घसीटते हुए बैंक ले जाना पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि बैंक ने पेशन के लिए खाताधारत को प्रत्यक्ष तौर पर सामने आकर अपने सत्यापन की बात कही थी।

ये हैरान कर देने वाली घटना 11 जून की है और ये मामला ओडिशा के नौपाड़ा जिले से जुड़ा है। मां की पहचान लाभे बघेल के तौर पर हुई है। मां-बेटी नौपाड़ा जिले के खरियार ब्लॉक के बरागान गांव के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला ने अपनी बेटी गुंजा देई को अपने पेंशन खाते से 1500 रुपये निकालने के लिए बैंक भेजा था। बैंक अधिकारी ने हालांकि पेंशन के पैसे देने से इनकार किया और खाताधारक को प्रत्यक्ष तौर पर बैंक में लाने को कहा। ऐसे में 70 साल की उम्र वाली गुंजा के सामने अपनी मां को चारपाई से खींचते हुए बैंक लाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

गुंजा जैसे ही अपनी मां के साथ बैंक पहुंची, बैंककर्मी ने महिला की हालत देखते हुए तुरंत पैसे जारी किए। हालांकि, इस बीच बेटी के अपनी मां की चारपाई को सड़क पर खींचते हुए बैंक तक ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गौरतलब है कि भुवनेश्वर म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) आयुक्त प्रेम चंद चौधरी ने सभी सरकारी, निजी बैंकों और आरआरबी के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र लिखकर बुजुर्ग नागरिकों को डोर-टू-डोर सेवा प्रदान करने के लिए कहा है।

वहीं, मामला सामने आने के बाद नौपाड़ा के विधायक राजू ढोलकिया ने सरकार ने इस मामले में हस्तक्षेप कर कठोर कार्रवाई करने की अपील की है। राजू ने कहा, 'हमें वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी मिली है जिसमें एक महिला को चारपाई पर खींच कर ले जाया जा रहा है। मैं सरकार से अपील करता हूं कि वह इस मामले को देखे और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करे।'

टॅग्स :ओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया