राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रोपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में लगाए झाड़ू, की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

By अनिल शर्मा | Published: June 22, 2022 09:29 AM2022-06-22T09:29:38+5:302022-06-22T09:47:51+5:30

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की बतौर उम्मीदवार घोषणा के बाद द्रौपदी मुर्मू ने ANI से कहा, "मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी।"

Odisha NDA's presidential candidate Draupadi Murmu sweeps the floor at Shiv temple in Rairangpur before offering prayers here | राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रोपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में लगाए झाड़ू, की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA उम्मीदवार बनाए जाने के बाद द्रोपदी मुर्मू ने रायरंगपुर के शिव मंदिर में लगाए झाड़ू, की पूजा अर्चना, देखें वीडियो

Highlightsनिर्वाचित होने पर मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज के एक आदिवासी परिवार में द्रौपदी मुर्मू का जन्म हुआ 1979 से 1983 तक ओडिशा सरकार में सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दीं

ओडिशा: झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजग (NDA) की उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद रायरंगपुर के शिव मंदिर में सफाई करते वीडियो सामने आया है। मंदिर की सफाई के बाद मुर्मू ने यहां पूजा अर्चना की। द्रोपदी मुर्मू की मंदिर की सफाई करते और पूजा अर्चना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि मुर्मू ने ना सिर्फ शिव मंदिर बल्कि उन्होंने प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर भी पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बुधवार जगन्नाथ मंदिर पहुंची  और यहां पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की बतौर उम्मीदवार घोषणा के बाद द्रौपदी मुर्मू ने ANI से कहा, "मैं आश्चर्य हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा। मैं आप सभी की आभारी हूं और ज्यादा बोलने की इच्छा नहीं है। संविधान में राष्ट्रपति की जो भी शक्तियां हैं मैं उसके अनुसार काम करूंगी।"

बकौल द्रौपदी मुर्मू , हमारा काम लोगों के पास जाना, निर्वाचक मंडल के सदस्यों तक पहुंचना और उनका सहयोग लेना है। मैं सभी दलों और राज्यों से समर्थन के लिए अनुरोध करूंगी। 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू का NDA के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में होना ओडिशा के लिए गर्व का क्षण है। जब प्रधानमंत्री मोदी ने मेरे साथ इस पर चर्चा की तो मुझे बहुत खुशी हुई। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि "मुझे विश्वास है कि वह एक महान राष्ट्रपति होंगी"

गौरतलब है कि ओडिशा में सिंचाई और बिजली विभाग में एक कनिष्ठ सहायक से लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार नामित होने तक का सफर आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू के लिए बेहद लंबा और मुश्किल सफर रहा है। निर्वाचित होने पर मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली भारत की पहली राष्ट्रपति होंगी। झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू आगामी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार होंगी।

20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज के एक आदिवासी परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर के रामादेवी महिला कॉलेज से स्नातक पूरा किया है। इसके बाद 1979 से 1983 तक ओडिशा सरकार में सिंचाई और बिजली विभाग में जूनियर असिस्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दीं।  1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेश सेंटर रायरंगपुर में बतौर शिक्षक सेवाएं दीं। वहीं साल 2000 से 2004 तक ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य विभागल संभाला। 

Web Title: Odisha NDA's presidential candidate Draupadi Murmu sweeps the floor at Shiv temple in Rairangpur before offering prayers here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे