लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: 'खुशी' के जरिए 17 लाख स्कूली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड बांटेगी पटनायक सरकार

By IANS | Updated: February 26, 2018 20:27 IST

सीएम नवीन पटनायक ने कहा कि यह कदम स्कूल जाने वाली किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगा।

Open in App

भुवनेश्वर, 26 फरवरीः ओडिशा सरकार ने सोमवार को पूरे राज्य में 17 लाख स्कूली छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड देने के लिए 'खुशी' नामक योजना का शुभारंभ किया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों की कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं के लिए नि:शुल्क सैनिटरी पैड बांटने की इस योजना का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा, 'मैं सरकारी सेवारत स्कूलों में कक्षा छह से 12 तक की सभी 17 लाख लड़कियों को मुफ्त सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने वाली खुशी योजना की घोषणा कर खुशी महसूस कर रहा हूं। हम सब्सिडी दरों पर महिलाओं और लड़कियों के लिए सैनिटरी नैपकिन के सोशल मार्के टिंग का विस्तार भी करेंगे।' 

पटनायक ने कहा कि यह कदम स्कूल जाने वाली किशोरियों के बीच स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा और महिलाओं के सशक्तीकरण की ओर अग्रसर करेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने विशेष रूप से महिलाओं के लिए मिशन शक्ति और ममता सहित विभिन्न योजनाएं लागू की हैं।

इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री प्रताप जेना ने कहा, 'स्कूल की छात्राओं को नि:शुल्क सैनिटरी नैपकिन प्रदान करने के साथ ही सरकारी ने आशा कार्यकताओं के द्वारा ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को सब्सिडी वाले मूल्य पर सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।'

टॅग्स :नवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारतओडिशा राज्यसभा चुनाव: 4 सीट पर मतदान, बीजेपी 2 और बीजद खाते में 1 सीट?, चौथी सीट पर कौन मारेगा बाजी?, कांग्रेस और सीपीएम के पास 15 विधायक, खरीद फरोख्त की संभावना?

भारतCP Radhakrishnan vs Sudershan Reddy: धनखड़ की जगह कौन लेगा?, राधाकृष्णन या सुदर्शन, 9 सितंबर को शाम 6 बजे फैसला, मतदान से दूर बीजद-बीआरएस

भारतVice Presidential Elections News: बीजद के 7 एमपी, नवीन पटनायक ने किया 'खेला'?, उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का फैसला

भारतVice President Election 2025: नवीन पटनायक के बाद दिल्ली में सीएम माझी, ओडिशा से 31 सांसद, भाजपा के पास 23 एमपी, जानें समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत