लाइव न्यूज़ :

Odisha: हीट वेव के चलते सरकार ने स्कूल के समय में किया भारी बदलाव, अब सुबह 6 से 9 बजे तक ही केवल होगी पढ़ाई

By आजाद खान | Updated: May 2, 2022 10:14 IST

आपको बता दें कि ओडिशा सरकार द्वारा स्कूल के समय को केवल कम किया गया है। इसमें बोर्ड एवं काउंसिल की तरफ से चल रही परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा सरकार ने स्कलों के समय को घटाने का फैसला लिया है। यह फैसला राज्य में हीट वेव के कारण लिया गया है। इस नए समय सीमा आज से ही लागू होगा।

भुवनेश्वर: पूरे देश में गर्मी का सीतम जारी है, ऐसे में ओडिशा में भी भारी गर्मी और लू चल रहे है जिससे आम लोगों को घरों से निकलने में काफी दिक्कते हो रही है। राज्य में हीट वेव को देखते हुए ओडिशा सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव करने की कोशिश की है। ओडिशा सरकार के अनुसार, अब राज्य के स्कूल सुबह ठह बजे से लेकर नौ बचे तक ही चलेंगे। यानी इसका मतलब यही हुआ कि राज्य के सभी स्कूलों में पढ़ाई केवल सुबह छह से नौ बजे तक ही होगी। सरकार ने इस आदेश को आज से ही लागू कर दिया है। हालांकि बोर्ड एवं काउंसिल की तरफ से चल रही परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस पर बोलते हुए एक स्कूल की संचालिका ने कहा, "इससे बच्चों को दिक़्कत नहीं होगी और बिमार होने का खतरा भी नहीं होगा।" आपको बता दें कि गर्मी और लू को झेल रहे उत्तर-पश्चिमी भारत को रविवार को राहत मिली है और यहां पर हीट वेव का असर कम दिखा है। वहीं पश्चिम बंगाल में कल आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश भी हुई थी जिससे वहां का मौसम साफ और ठंडा हो गया है।

 

ओडिशा में गर्मी का कहर

आपको बता दें कि राज्य में भीषण ग्रीष्म के प्रवाह को देखते हुए सरकार ने इससे पहले 26 से 30 अप्रैल तक सभी स्कूलों में छुट्टी दे दी थी। अब जब इतने दिनों के बाद स्कूल खुल रहे हैं तो ऐसे में सरकार ने इसके समय को घटा दिया है। ओडिशा में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है और ऐसे में पारा 45 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के कुछ 21 शहरों में तापमान 40 डिग्री से पार भी रिकॉर्ड किया है जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में गर्मी से जल्दी कोई राहत नहीं मिलने वाली है। 

हीट वेव के चलते कई राज्यों में इन तारीखों से होगी गर्मी की छुट्टी

गर्मी को देखते हुए राजस्थान सरकार ने यह फैसला लिया है कि वह बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टियां 17 मई ले लागू कर देंगे। पंजाब में भी गर्मी के कारण 14 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। राज्य में बढ़े अचानक गर्मी की लहर और हजारों अभिभावकों और शिक्षकों के सुझावों के देखते हुए पंजाब सरकार ने यह फैसला लिया है। गर्मी के कारण पश्चिम बंगाल सरकार ने भी स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। 

टॅग्स :ओड़िसाBhubaneswarमौसममौसम रिपोर्टहीटवेवउत्तर प्रदेशबिहारMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम