लाइव न्यूज़ :

Odisha Government: लोकसभा चुनाव से पहले बारिश, मेयर और उपमहापौर के पारिश्रमिक और भत्तों में बंपर बढ़ोतरी, पद्म पुरस्कार से सम्मानित को मासिक सम्मान, यहां देखें किसे क्या मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 13, 2024 18:30 IST

Odisha Government: नगर परिषद अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का पारिश्रमिक भी क्रमशः 1,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और 1,200 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपाध्यक्ष का वेतन 800 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया गया है।नगर निगमों के पार्षदों को प्रति बैठक 700 रुपये भत्ता मिलता था, अब उन्हें 2000 रुपये मिलेंगे। नगर पालिकाओं और एनएसी के पार्षदों का भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

Odisha Government: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महापौरों और उपमहापौरों समेत शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) पदाधिकारियों के पारिश्रमिक और भत्तों में वृद्धि की बुधवार को घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार महापौरों का मासिक वेतन आठ हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये जबकि उप-महापौरों का पांच हजार रुपये से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। नगर परिषद अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का पारिश्रमिक भी क्रमशः 1,500 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये और 1,200 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दिया गया है।

इसी तरह, अधिसूचित क्षेत्र परिषद (एनएसी) के अध्यक्ष का पारिश्रमिक 1,000 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये और उपाध्यक्ष का वेतन 800 रुपये से बढ़ाकर 7,500 रुपये कर दिया गया है। नगर निगमों के पार्षदों को प्रति बैठक 700 रुपये भत्ता मिलता था, अब उन्हें 2000 रुपये मिलेंगे। विभिन्न नगर पालिकाओं और एनएसी के पार्षदों का भत्ता 150 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा महानगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों को बैठक के लिए 200 रुपये दैनिक भत्ता मिलेगा। सीएमओ की विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह वृद्धि 5वें राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों और ओडिशा नगर निगम नियम-2004 व ओडिशा नगरपालिका नियम-1953 में संशोधन के बाद की गई है।

ओडिशा सरकार राज्य के पद्म पुरस्कार सम्मानितों को 25 हजार रूपये मासिक सम्मान राशि प्रदान करेगी

ओडिशा सरकार ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को 25,000 रुपये मासिक सम्मान राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने एक बयान में कहा कि समाज में पुरस्कार सम्मानितों के महत्वपूर्ण योगदान को मान्यता देते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें इस साल अप्रैल से 25,000 रुपये सम्मान राशि देने का फैसला किया है।

भारत के शीर्ष नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के माध्यम से देश का नाम रोशन किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य के पद्म पुरस्कार सम्मानितों ने अपनी प्रतिभा एवं मानव सेवा के माध्यम से ओड़िशा का गौरव बढ़ाया है। अब तक, ओडिशा की 105 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 90 पद्म श्री, 11 पद्म भूषण और चार पद्म विभूषण शामिल हैं।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम