लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: मलकानगिरि जंगल में बड़ी संख्या में विस्फोटक और दवाइयां बरामद, नक्सली छोड़कर हो गए थे फरार

By विशाल कुमार | Updated: January 15, 2022 07:49 IST

पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवान ने बताया कि जोदंबा थाना क्षेत्र के मारिबेड़ा और नादेमंजारी गांवों के पास एक जंगल में विस्फोटक मिले। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में चार टिफिन बम और 20 वेब बेल्ट हैं। इसके अलावा 19 जंगल टोपी और बड़ी संख्या में दवाएं भी मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएसओजी और जिला स्वैच्छिक बल डीवीएफ के कर्मियों ने विस्फोटक सामग्री के ढेर का पता लगाया।ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्वाभिमान आंचल में चला रहे थे तलाशी अभियान।पिछले एक महीने में इलाके से माओवादियों से संबंधित वस्तुओं की यह तीसरी जब्ती है।

भुवनेश्वर: बीते शुक्रवार को ओडिशा के मलकानगिरी जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक मिले, जिसे माओवादी बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे तलाशी अभियान के डर से छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि ओडिशा-आंध्र प्रदेश सीमा पर स्वाभिमान आंचल में तलाशी अभियान के दौरान विशेष अभियान समूह (एसओजी) और जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के कर्मियों ने विस्फोटक सामग्री के ढेर का पता लगाया।

पुलिस अधीक्षक नितेश वाधवान ने बताया कि जोदंबा थाना क्षेत्र के मारिबेड़ा और नादेमंजारी गांवों के पास एक जंगल में विस्फोटक मिले। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में चार टिफिन बम और 20 वेब बेल्ट हैं। इसके अलावा 19 जंगल टोपी और बड़ी संख्या में दवाएं भी मिली हैं।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा संदेह है कि तलाशी अभियान के चलते माओवादी विस्फोटकों को छोड़कर इलाके से भाग गए। वाधवान ने कहा कि पिछले एक महीने में इलाके से माओवादियों से संबंधित वस्तुओं की यह तीसरी जब्ती है।

उन्होंने कहा कि हमें संदेह है कि ये विस्फोटक एओबीएसजेडसी (आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष जोनल कमेटी) के माओवादी कैडर के थे और इनका इस्तेमाल नागरिकों और सुरक्षा बलों के खिलाफ किया जाना था। उन्होंने बताया कि बरामदगी के मद्देनजर इलाके में आगे तलाशी और तलाशी अभियान जारी है।

टॅग्स :ओड़िसामल्काजगिरिनक्सलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया