लाइव न्यूज़ :

Odisha: पहली भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ रीशेड्यूल, अब इस तारीख को होगा आयोजन

By आकाश चौरसिया | Updated: June 9, 2024 17:20 IST

Odisha: नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण पहले 10 जून को निर्धारित था। हालांकि, मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व कार्यक्रमों के कारण इसे अब 12 जून तक पुनर्निर्धारित कर दिया गया है, जिनके ओडिशा में पहली भाजपा सरकार में शामिल होने की भी उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देनए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण पहले 10 जून को निर्धारित था12 जून को रीशेड्यूल हुआ ओडिशा में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह बताया जा रहा है पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों की व्यस्तता के कारण इसे आगे बढ़ाया गया

Odisha: ओडिशा में भाजपा के नए मुख्यमंत्री के नाम के चेहरे पर चर्चा के बीच, भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह रीशेड्यूल होने के बाद अब 12 जून, 2024 को यह कार्यक्रम होने जा रहा है। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है। हालांकि, इस न्यूज की पुष्टि भाजपा नेता जतिन मोहंती और ओडिशा प्रदेश के सह-प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने मीडिया से की है। साथ में ये भी बताया कि भुवनेश्वर के जनता मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन की भव्य तैयारी की जा रही है।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण पहले 10 जून को निर्धारित था। हालांकि, मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्व कार्यक्रमों के कारण इसे अब 12 जून तक पुनर्निर्धारित कर दिया गया है, जिनके ओडिशा में पहली भाजपा सरकार में शामिल होने की भी उम्मीद है।

इससे पहले शनिवार को ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने कहा था कि सरकार शपथ ग्रहण समारोह में 30,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। राज्य की पहली भाजपा सरकार में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित अतिथि और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भाग लेंगे।

भाजपा प्रदेश प्रमुख जेना ने आगे कहा, "राज्य प्रशासन कमर कस रहा है। पिछले दो दिनों में हमने दो दौर की समीक्षा की। हम काम की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। हम काम की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। हमने महत्वपूर्ण अतिथियों और प्रतिनिधियों के स्वागत से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के बीच काम वितरित किया है। राज्य के बाहर से कौन आएगा, हवाई मार्ग से, ट्रेन से, सड़क मार्ग से, उन्हें कैसे लाना है, इसकी योजना तैयार हो चुकी है। हमने राज्य के भीतर से आने वाले लोगों के स्वागत के लिए भी हर चीज की योजना बनाई है। पूरी व्यवस्था तैयार कर ली गई है।"

एएनआई से बात करते हुए, मुख्य सचिव ने कहा कि समारोह के लिए राज्य में आने वाले महत्वपूर्ण प्रतिनिधियों को प्राप्त करने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को काम सौंपा गया है।

ओडिशा के डीजीपी अरुण कुमार सारंगी ने कहा, "प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए आ रहे हैं। इसलिए, हम व्यवस्था कर रहे हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप की टीम पहले ही आ चुकी है। हम पर्याप्त संख्या में बल तैनात कर रहे हैं। हम कई वीआईपी की उम्मीद कर रहे हैं।डीजीपी ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और अन्य वीआईपी समारोह में शामिल होंगे, इसलिए हम सुरक्षा व्यवस्था करेंगे।"

टॅग्स :ओड़िसाओडिशा विधानसभा चुनाव 2024BJPBJD
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?