लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की अदालत ने दोहरे हत्याकांड में मंत्री की भूमिका की जांच के आदेश दिये

By भाषा | Updated: August 27, 2021 00:24 IST

Open in App

ओडिशा की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह इस साल कटक जिले में दो भाजपा नेताओं की हत्या के मामले में राज्य के कानून मंत्री प्रताप जेना की कथित भूमिका को लेकर आगे की जांच करें। सलीपुर के न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने मृतक भाजपा नेताओं में से एक कुलमणि बराल के बेटे रमाकांत बराल के याचिका दायर करने के बाद महांगा पुलिस को मामले में जेना की कथित संलिप्तता को लेकर जांच करने के निर्देश दिए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि दोहरे हत्याकांड में जेना की कथित संलिप्तता को लेकर पुलिस की जांच में कोई जिक्र नहीं है जबकि 14 आरोपियों वाली प्राथमिकी में उनका नाम भी शामिल था। महांगा पुलिस ने जहां 12 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, वहीं इस दस्तावेज में जेना का कोई जिक्र नहीं था। शुरुआत में 14 लोगों के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। पीड़ित के बेटे ने आरोप लगाया था कि महांगा पुलिस ने दायर आरोपपत्र में कानून मंत्री का नाम हटा दिया है। दो जनवरी को कटक जिले में जनकोटी के पास भाजपा नेता कुलमणि बराल और उनकी सहयोगी दिव्या सिंह बराल पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौत हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप