लाइव न्यूज़ :

ओडिशाः सीएम पटनायक मंत्रिमंडल में तीन पद खाली, बीजद विधायकों ने आम चुनाव से पहले मंत्री बनने के लिए जुगत लगानी शुरू की, इनको मिल सकता है मौका!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 15, 2023 11:48 IST

बीजद नेता नवीन पटनायक मंत्रालय में संभावित फेरबदल की तारीख के बारे में नहीं बता सका, क्योंकि ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल अपने गृह राज्य हरियाणा के दौरे पर हैं और 22 मई को भुवनेश्वर लौटने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआम चुनाव से पहले मंत्री बनने के लिए जुगत लगानी शुरू कर दी हैं।ओडिशा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 22 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन अब 19 मंत्री हैं। समीर दास (स्कूल और जन शिक्षा) और श्रीकांत साहू (श्रम) ने शुक्रवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

भुवनेश्वरः ओडिशा में दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में तीन पद रिक्त होने के बाद सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) के विधायकों ने अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले मंत्री बनने के लिए जुगत लगानी शुरू कर दी हैं।

 

ओडिशा मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित 22 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन अब 19 मंत्री हैं। इस साल जनवरी में स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की हत्या के बाद एक पद पहले से खाली था और राज्य के दो मंत्रियों - समीर दास (स्कूल और जन शिक्षा) और श्रीकांत साहू (श्रम) ने शुक्रवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पटनायक जल्द तीन रिक्त पदों को भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल में छोटा फेरबदल भी कर सकते हैं। मंत्रियों के एक तबके को इस बात की भी आशंका है कि मुख्यमंत्री उनसे इस्तीफा देने के लिए कह सकते हैं।

पार्टी नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के आवास नवीन निवास से संभावित फोन आने के डर से कई मंत्रियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए हैं।’’ इसके अलावा, आगामी चुनाव में अपने पुत्रों के लिए अपनी सीट खाली करने के इच्छुक कुछ वरिष्ठ और अनुभवी नेता भी ओडिशा विधानसभा के अध्यक्ष बनने के इच्छुक हैं।

विधानसभा के अध्यक्ष बी. के. अरुखा ने शुक्रवार को पद से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए संभावित उम्मीदवार प्रफुल्ल सामल, देवी प्रसाद मिश्रा, अमर प्रसाद सत्पथी और बद्री नारायण पात्र हैं। इसी तरह मंत्री पद के लिए भी कुछ नामों की चर्चा है। नेताओं के एक वर्ग का मानना ​​है कि पटनायक छह बार के विधायक बी. के. अरुखा को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं।

उनके अलावा अन्य संभावित उम्मीदवार पश्चिमी क्षेत्र से सुशांत सिंह एवं शारदा नायक और पुरी जिले से उमाकांत सामंत्रे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने शनिवार को झारसुगुडा उपचुनाव जीतने वाली दीपाली दास के मंत्री बनने की संभावना से भी इनकार नहीं किया क्योंकि उनके दिवंगत पिता नब किशोर दास स्वास्थ्य मंत्री थे।

इस बीच, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक को स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग और श्रम विभाग का प्रभार दिया है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि उन्हें दो विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

हालांकि, कोई भी बीजद नेता नवीन पटनायक मंत्रालय में संभावित फेरबदल की तारीख के बारे में नहीं बता सका क्योंकि ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल अपने गृह राज्य हरियाणा के दौरे पर हैं और 22 मई को भुवनेश्वर लौटने वाले हैं।

टॅग्स :ओड़िसानवीन पटनायकबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील