ओडिशा भाजपा के मुख्य व्हिप चरण मांझी फुटपाथ पर सोने को मजबूर, जानिए वजह

By भाषा | Published: July 13, 2019 05:31 AM2019-07-13T05:31:33+5:302019-07-13T05:31:33+5:30

ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य व्हिप चरण मांझी ने शुक्रवार को कहा कि भुवनेश्वर में अब तक घर आवंटित नहीं होने की वजह से वह फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं।

Odisha BJP Whip Charan Manjhi is bound to sleep in footpath | ओडिशा भाजपा के मुख्य व्हिप चरण मांझी फुटपाथ पर सोने को मजबूर, जानिए वजह

ओडिशा भाजपा के मुख्य व्हिप चरण मांझी फुटपाथ पर सोने को मजबूर, जानिए वजह

भुवनेश्वर, 12 जुलाई: ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य व्हिप चरण मांझी ने शुक्रवार को कहा कि भुवनेश्वर में अब तक घर आवंटित नहीं होने की वजह से वह फुटपाथ पर सोने को मजबूर हैं। मांझी तीन बार से कियोनझार के विधायक हैं।

उन्होंने शून्य काल के दौरान यह बात कही। मांझी ने कहा, ‘‘ ओडिशा विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के एक महीने बाद भी राज्य की राजधानी में घर नहीं मिलने पर मैं यहां फुटपाथ पर सो रहा हूं।’’ वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें न तो राज्य के अतिथि घर में कोई कमरा दिया गया, जो कि विधायकों के लिए होता है।

उन्होंने कहा कि दो दिन पहले फुटपाथ पर सोने के दौरान उनका फोन भी चोरी हो गया और उनके निजी सहायक पर भी शरारती लोगों ने हमला किया। विधानसभा के अध्यक्ष एस एन पात्रो का ध्यानाकर्षण करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव ने राज्य के अतिथि घर में आवासीय सुविधा देने के उनके आग्रह पर भी कोई ध्यान नहीं दिया।

इस पर अध्यक्ष ने उनसे इस बारे में उनके कक्ष में बातचीत करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘ आपकी सभी परेशानियां दूर होगी। कृपया मेरे कक्ष में बातचीत के लिए आएं।’’

Web Title: Odisha BJP Whip Charan Manjhi is bound to sleep in footpath

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे