लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को गुजरात से ओडिशा के लिए ले जा रही बस पलटी, एक की मौत, कई घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2020 22:01 IST

दक्षिणी रेंज के डीआईजी सत्यब्रत भोई ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वहीं, उन्होंने बताया कि 40 से अधिक लोगों को बचाया गया है।  

Open in App

लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को गुजरात से ओडिशा ले जा रही बस पटल गई। इस हादसे में एक मजदूर की जान चली गई और कई लोग घायल हो गये है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के सूरत से ओडिशा के बेरहामपुर में फंसे प्रवासियों को ले जा रही एक बस आज फूलबनी और बेरहामपुर के बीच कलिंगा घाट के पास पलट गई।

दक्षिणी रेंज के डीआईजी सत्यब्रत भोई ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। वहीं, उन्होंने बताया कि 40 से अधिक लोगों को बचाया गया है।  

ओडिशा में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए, कुल मामले 154 हुए

ओडिशा के जाजपुर जिले में दो महिलाओं समेत पांच लोग कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 154 हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि नए मरीज हाल में पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लौटे थे। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ये सभी पृथक केंद्र में थे और उनमें लक्षण नहीं थे।

उन्होंने कहा कि इन नए मरीजों के साथ जाजपुर जिले में कोविड-19 मामलों की संख्या 45 हो गई है जो एक “नए हॉटस्पॉट” के तौर पर उभरा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने और आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में 55 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं और संक्रमित लोगों की कुल संख्या फिलहाल 98 है। ओडिशा में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में शुक्रवार तक कुल 36,593 नमूनों की जांच की गई है। इन कुल मामलों में से सबसे ज्यादा 47 मामले खुर्दा जिले के भुवनेश्वर से हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी