लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के जाजपुर में आपस में दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर, पश्चिम बंगाल के 7 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2023 12:42 IST

जाजपुर के कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद किए। धर्मशाला थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार तड़के कुक्कुट (पॉल्ट्री) सामग्री लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रहा मिनी ट्रक कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े एक ट्रक से टकरा गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना जाजपुर के धर्मशाला थाना क्षेत्र के नेउलपुर के पास एनएच-16 पर हुई।छह की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य एससीबी मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।पोस्टमॉर्टम जाजपुर के बरचना सीएचसी में किया जाएगा।

जाजपुरः ओडिशा के जाजपुर जिले में शनिवार को दो ट्रकों की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक मिनी ट्रक ने एक खड़े ट्रक को टक्कर मार दी जिससे पश्चिम बंगाल के कम से कम सात निवासियों की मौत हो गई।

जाजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत अग्रवाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी ने कहा, “हमने मृतकों के परिवारों के सदस्यों को सूचित कर दिया है और वे जाजपुर आ रहे हैं।” सभी मृतक व्यक्ति पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे।

जाजपुर के कलेक्टर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पहुंचकर शव बरामद किए। धर्मशाला थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार तड़के कुक्कुट (पॉल्ट्री) सामग्री लेने के लिए कोलकाता से भुवनेश्वर जा रहा मिनी ट्रक कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर नेउलपुर इलाके में खड़े एक ट्रक से टकरा गया। शवों को जाजपुर जिले के बरछना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। 

संजय पटनायक, एसडीपीओ ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद धर्मशाला पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गई हैं। हम शवों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम जाजपुर के बरचना सीएचसी में किया जाएगा।

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :ओड़िसासड़क दुर्घटनापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?