लाइव न्यूज़ :

11 वर्षीय लड़की ने 'मिड डे मिल' पैसा हड़पने के आरोप में पिता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, 10 किमी पैदल चलकर पहुंची कलेक्टर के पास

By अनुराग आनंद | Updated: November 17, 2020 18:18 IST

ओडिशा में एक छात्रा ने अपने ही पिता पर मिड डे मिल का पैसा और चावल हड़पने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देलड़की ने कलेक्टर से यह भी बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। लड़की का कहना है कि पिता ने जब से दूसरी शादी की है तभी से पिता ने छात्रा के देखभाल करने से इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली: ओडिशा के एक गांव में रहने वाली 11 वर्षीय लड़की अपने पिता के खिलाफ लिखित शिकायत देने के लिए 10 किलोमीटर पैदल चलकर केंद्रपाड़ा के कलेक्टर के पास पहुंच गई। इस संबंध में पिता और छात्रा के गांव वाले को जब जानकारी प्राप्त हुआ तो सब लोग आश्चर्यचकित रह गए।

ओडिशा बाइट वेबसाइट की मानें तो छात्रा ने अपने ही पिता पर मिड डे मिल का पैसा और चावल हड़पने का आरोप लगाया है। लड़की ने कलेक्टर से यह भी बताया कि उसकी मां की मौत के बाद पिता ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है। 

लड़की का कहना है कि पिता ने जब से दूसरी शादी की है तभी से पिता ने छात्रा के देखभाल करने से इनकार कर दिया है। यही नहीं पिता लड़की के मिड डे मिल का पैसा भी हड़प लेते हैं। ऐसे में लड़की को अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने में काफी परेशानी हो रही है।

इस शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस मामले में तुरंत संबंधित अधिकारी से फोन कर मामले में जांच का आदेश दिया है। कलेक्टर ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि लड़की के खाते में पैसा भेजा जाए। 

डीईओ संजब सिंह ने इस मामले पर कहा कि महामारी के कारण स्कूल बंद हैं। अधिकारी प्रत्येक छात्र को 150 ग्राम प्रतिदिन के हिसाब से चावल दे रहे हैं। उनके खातों में प्रति दिन 8.10 रुपये जमा कर रहे हैं। पैसा महीने में एक बार छात्रों के खाते में जमा किया जा रहा है।

टॅग्स :ओड़िसामिड डे मीलकेंद्रपारा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप