इतिहास में एक अक्टूबर: विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 बरस की गई

By भाषा | Published: September 30, 2019 05:13 PM2019-09-30T17:13:07+5:302019-09-30T17:13:07+5:30

महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें तो यही वह दिन है जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 बरस से बढ़ाकर 18 बरस और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 बरस तय किया गया।

October 1 in history: The minimum age of the boy and girl for marriage was increased to 21 and 18 years respectively. | इतिहास में एक अक्टूबर: विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 बरस की गई

बाल विवाह कानून में संशोधन।

Highlightsभारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए।दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में से हर दिन का अपना एक खास महत्व है क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है।

एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है। इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र करें तो यही वह दिन है जब लड़कियों की विवाह योग्य आयु को 14 बरस से बढ़ाकर 18 बरस और लड़कों की विवाह योग्य आयु को 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 बरस तय किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में एक अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1574 : सिख गुरु अमर दास जी का निधन।

1847 : एनी बेसेंट का लंदन में जन्म।

1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई। आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए। इनकी छपाई कलकत्ता में हुई।

1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म।

1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना।

1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत।

1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा।

1967 : भारत पर्यटन विकास निगम की स्थापना।

1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया। इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया।

1978: बाल विवाह कानून में संशोधन। विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 बरस की गई।

2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल।

2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली। 

Web Title: October 1 in history: The minimum age of the boy and girl for marriage was increased to 21 and 18 years respectively.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे