लाइव न्यूज़ :

धर्म, सिंदूर के बाद नुसरत जहां के जगन्नाथ यात्रा पर बवाल, फतवा पर कहा- 'मैं जन्म से मुस्लिम थी और आज भी हूं'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 15:23 IST

ममता बनर्जी के बारे में बात करते हुये सांसद नुसरत जहां ने कहा, 'दीदी जब ईद में हमलोगों के साथ खड़ी रहती हैं तो हम भी उनके धर्म में उनके साथ रह सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें धर्म और राजनीति को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए।'

Open in App
ठळक मुद्देसांसद नुसरत यात्रा से पहले पूजा कर नारियल भी फोड़ा। उसके बाद उन्होंने सीएम ममता के साथ रथ भी खींचा। ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी समेत देश भर के कई इलाकों में आज ( 4 जुलाई)  शुरू जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस की बसीरहाट लोकसभा सीट से सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां इन दिनों अपने धर्म और शादी को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। शादी के बाद पहली बार संसद में मांग पर सिंदूर, हाथों में चूड़ियां और साड़ी पहनकर जाने के बाद से ही उनकी आलोचना की जा रही है। कट्टरपंथी का कहना है कि सिंदूर लगाकर उन्होंने मुस्लिम धर्म का अपमान किया है। मुस्लिम समुदाय का कहना है कि सिंदूर और मंगलसूत्र गैर-इस्लामिक है। इसी बीच इस्‍कॉन मंदिर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ जगन्नाथ यात्रा में शामिल होकर नुसरत जहां ने नये विवाद को जन्म दे दिया है। 

नुसरत गुरुवार को जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुईं जिसके बाद वह एक बार फिर मौलानाओं के निशाने पर आ गईं। नुसरत जहां कोलकाता के इस्‍कॉन मंदिर से निकली रथयात्रा के दौरान चीफ गेस्ट थीं और सीएम ममता बनर्जी के साथ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहीं।

नुसरत जहां ने यहां पत्रकारों से बात करते हुये अपने आलोचकों और फतवा जारी करने वालों को जवाब देते हुए कहा, मैं इस तरह की चीजों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती हूं। खासकर वैसी बातों का जिनका कोई आधार नहीं है। मैं अपना धर्म अच्छे से जानती हूं। मैं जन्म से मुस्लिम हूं और आज भी मुस्लिम हूं। मैं दिल से भी मुस्लिम हूं। यह आस्था का मामला है। इसमें दिमाग नहीं बल्कि दिल से काम लेना चाहिए।'

ममता बनर्जी के बारे में बात करते हुए नुसरत जहां ने कहा, 'दीदी जब ईद में हमलोगों के साथ खड़ी रहती हैं तो हम भी उनके धर्म में उनके साथ रह सकते हैं। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। हमें धर्म और राजनीति को एक साथ नहीं मिलाना चाहिए।'

सांसद नुसरत यात्रा से पहले पूजा कर नारियल भी फोड़ा। उसके बाद उन्होंने सीएम ममता के साथ रथ भी खींचा। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों का कहना है कि नुसरल एक नकली मुस्लिम हैं। वह हिन्दू महिला के मुताबिक सिंदूर और मंगलसूत्र पहन रही हैं। नुसरत जहां ने ने हाल ही में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की है। 

ओडिशा की धार्मिक नगरी पुरी समेत देश भर के कई इलाकों में आज ( 4 जुलाई)  शुरू जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। प्रमुख आयोजन पुरी में होता है। यहां रथयात्रा में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। हर साल होने वाले इस आयोजन का हिंदू मान्यताओं में विशेष महत्व है। 

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीजगन्नाथ पुरी रथ यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप