लाइव न्यूज़ :

रायपुर एम्स के छात्रावास में नर्सिंग की छात्रा ने लगाई फांसी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 22:38 IST

Open in App

रायपुर, तीन जुलाई छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्सिंग की एक छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे फांसी लगाकर कथित रूप से जान दे दी है।

रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि शहर के आमानाका थाना क्षेत्र में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा साक्षी दुबे (21) ने शुक्रवार को फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया,‘‘ पुलिस को जानकारी मिली है कि एम्स में शुक्रवार को बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देकर साक्षी छात्रावास के अपने कमरे में चली गई थी। जब वह रात के भोजन के दौरान नहीं पहुंची तब अन्य छात्राएं उसे बुलाने के लिए गई लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। बाद में जब छात्राओं ने खिड़की से भीतर झांका तब उन्होंने देखा की साक्षी ने पंखे के सहारे फांसी लगा ली है। बाद में छात्रावास के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव बरामद किया गया। पुलिस ने कमरे से एक पत्र बरामद किया है, जिससे पता चलता है कि छात्रा अवसाद में थी। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन भी बरामद किया है जिसकी जांच की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्रा साक्षी बिलासपुर जिले की निवासी थी। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो